मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले की सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में रविवार से 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है जिसमें 23 जून को नजदीकी स्वास्थ केंद्र, जिला अस्पताल, सरकारी स्कूल, पोलिंग बूथ स्थलों पर 0 से 5 साल के बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाए जा रहे हैं। जिसमें पांच साल से कम उम्र के बच्चे को पहला पोलियो ड्राप पिलाकर मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की है।
प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 23 से 25 जून को जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। छूटे हुए बच्चों को 24 व 25 जून को स्वास्थ्य टीम द्वार घर-घर जाकर दवाई पिलाई जायेगी। दीवानगंज के प्राथमिक कन्या शाला में दोपहर 3 बजे तक 59 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी थी।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861
Next Post