Let’s travel together.

सड़क पर पटका, 1 मिनट तक पत्नी को गोदता रहा चाकू, साली बीच में आई तो… पति के ‘खूनी खेल’ को देखते रही भीड़

0 101

बिहार के जमुई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सरेराह 15 से ज्यादा बार चाकुओ से गोदकर हत्या कर डाली. पति ने पहले पत्नी को रोका. उसकी गोद से बच्चा छीनने लगा. जब पत्नी और साली ने इसका विरोध किया तो पति बौखला गया. उसने जेब से चाकू निकाला और बीच सड़क पर ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. साली बीच बचाव करने आई तो उसे भी चाकू दिखाकर डराने लगा.

महिला अपने पति से रहम की भीख मांगती रही. लेकिन पति के सिर पर तो खून सवार था. उसने पत्नी को जमीन पर पटका और चाकू घोंप दिया. महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाने की कोशिश की. वह उठी और वहां से भागने लगी. लेकिन पति ने उसे पकड़कर एक मिनट के अंदर 15 जानलेवा वार चाकू से कर दिए. इस बीच तमाशबीन बनी भीड़ ये सब नजारा देखती रही. किसी ने भी महिला की मदद नहीं की.

जब हमलावर पति को लगा कि पत्नी की मौत हो गई है तो वो वहां से भाग गया. उसकी ये करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना महाराजगंज इलाके की है. शनिवार की सुबह सोनल सिन्हा अपनी बहन और बेटे के साथ शिव मंदिर गई थी. गोद में उसने बेटे को उठा रखा था. तभी रास्ते में उसके पति कुंदन राम ने दोनों को रोका. उनके साथ बहसबाजी हुई. फिर कुंदन ने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला.

तीन साल पहले की थी लव मैरिज

सोनल की बहन ने बताया कि कुंदन ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की. लेकिन वो बच निकली. परिवार के मुताबिक, सोनल ने तीन साल पहले कुंदन से लव मैरिज की थी. लेकिन शादी के बाद से ही कुंदन उसे मारने-पीटने लगा था. इस बीच वो प्रेग्नेंट भी हुई. लेकिन कुंदन की बर्बरता खत्म नहीं हुई. शादी के दो महीने बाद ही सोनल उसे छोड़कर मायके आ गई. फिर उसे एक बेटा हुआ. कुंदन बेटे को अपने साथ रखना चाहता था. लेकिन सोनल ने उसे अपना बेटा देने से इनकार कर दिया. साथ ही तलाक के लिए भी अर्जी डाल दी. कुछ दिन बाद दोनों का तलाक हो जाना था. लेकिन इसी बीच कुंदन ने उसे मार डाला. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. मामले में कार्रवाई जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्टर  रोहित सिसोनिया ने स्वयं देखा पराली प्रबंधन का कार्य, आधुनिक कृषि यंत्रों का लिया जायजा     |     बदनावर मे वैष्णव बैरागी समाज का अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न     |     तरीके बदल गए आपातकाल तो आज भी लागू है ,लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन     |     स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में किया राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ     |     जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय बालिका छात्रावास, औबेदुल्लागंज में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन     |     लालपुर में भव्य मड़ई मेला सम्पन्न, उमड़ी हजारों की भीड़     |     रायसेन के मिश्र तालाब घाट पर छठ महापर्व, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य     |     गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता, कभी भी ढह सकती है छत     |     पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, फिर भी खेतों में धधक रही आग     |     सीहोर श्यामपुर सड़क की मृत्यु पर दी श्रद्धांजलि,ये स्वाभाविक मृत्यु नहीं बल्कि एमपीआरडीसी द्वारा की गई हत्या है      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811