Let’s travel together.

सलामतपुर पुलिस ने बगैर मास्क के वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई, 22 लोगों के बनाए चालान

0 594

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जहां एक और पुलिस के अधिकारी एवं स्टॉफ़ को कोविड- वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। वहीं जिले में रोको टोको अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सलामतपुर थाना पुलिस द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया। बगैर मास्क वाले 22 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। चालानी कार्रवाई भोपाल विदिशा हाईवे 18 के सलामतपुर थाने के सामने सहित अन्य जगह की गई। और पुलिस ने बगैर मास्क वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की। वहीं पुलिस वाहन से आरक्षक शशांक दीक्षित द्वारा अलाउंसमेंट कर मास्क लगाने की हिदायत भी दी गई। इस मौके पर बिना मास्क के चालानी कार्यवाही 22 चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान सांची नायब तहसीलदार नियति साहू, थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह, एएसआई दांगी, प्रधान आरक्षक गणेश, रामेश्वर प्रजापति, राजेश पठारिया, दिलीप रघुवंशी, आरक्षक शशांक दीक्षित, रामकरण, राहुल आदि स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव की फिर होगी धूम, 30 नवंबर तक पंजीयन     |     साँची के आमखेड़ा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, चार युवकों ने कूदकर बचाई जान     |     गिरिराज को 56 प्रकार की मिठाइयों का लगाया भोग, आरती में उमड़े श्रद्धालु     |     मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811