Let’s travel together.

पुरानी दोस्ती आई याद… हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल के साथ आएगा अमेरिका

0 235

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के गाजा युद्ध विराम प्रस्ताव पेश करने और इजराइल को हथियारों की सप्लाई रोकने की चेतावनी के बाद लग रहा था कि अमेरिका और इजराइल की दोस्ती में दरारें पैदा हुई हैं. लेकिन, अमेरिका एक अच्छे दोस्त की तरह इजराइल के बुरे समय में साथ देने के लिए तैयार हो गया है. दरअसल इजराइल के नॉर्दर्न बॉर्डर पर हिजबुल्लाह एक बड़ा खतरा बना हुआ है. हिजबुल्लाह 7 अक्टूबर के बाद से लेबनान से लगे इजराइल बॉर्डर पर रॉकेट दाग रहा है. हाल के दिनों में हिजबुल्लाह ने इन हमलों की रफ्तार तेज की है.

पिछले हफ्ते हिजबुल्लाह ने अपने कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए इजराइल के ऊपर 200 रॉकिट दागे थे, इजराइल ने लेबनान में स्ट्राइक कर हिजबुल्लाह के कमांडर अबू तालिब समेत तीन लड़ाकों को मार गिराया था. हिजबुल्लाह के इस हमले के बाद इजराइल ने उससे फुल फ्लेश वॉर की पूरी तैयारी कर ली है और अब अमेरिका ने भी इजराइल को आश्वासन दिया है कि वह हिजबुल्लाह की जंग में उसका पूरा साथ देगा.

अमेरिका पहुंचा इजराइली डेलीगेशन

हिजबुल्लाह से तनाव बढ़ने के बाद इजराइल का एक हाई लेवल डेलिगेशन अमेरिका पहुंचा है. अमेरिका ने डेलिगेशन के साथ मुलाकात के बाद विश्वास दिलाया है कि वे जंग की सूरत में अपने दोस्त इजराइल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा.

सूत्रों के मुताबिक, इजराइल के डेलिगेशन में स्ट्रेटेजिक मिनिस्टर रॉन डर्मर और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइसर त्ज़ाची हनेग्बी के साथ कई वरिष्ठ इजराइल अधिकारी वाशिंगटन पहुंचे हैं. अधिकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और व्हाइट हाउस के मध्य पूर्व मामलों के कोऑर्डिनेटर ब्रेट मैकगर्क जैसे बाइडेन प्रशासन के बड़े अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं.

अमेरिका लेबनान में नहीं उतारेगा अपने सैनिक

CNN की खबर के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिजबुल्लाह के मुद्दे पर चर्चा करते हुए अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया कि बाइडेन प्रशासन इजराइल को जरूरी सुरक्षा और मदद देगा, लेकिन अमेरिका ऐसी स्थिति में जमीन पर अपने सैनिकों को तैनात नहीं करेगा. हमास से जंग की तरह ही इजराइली सैनिकों को अमेरिकी हथियारों के सहारे हिजबुल्लाह से खुद लड़ना होगा.

अगर छिड़ी जंग तो इजराइल में होगा अंधेरा

हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना के ठिकानों के साथ साथ कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाने की कोशिश की है. गुरुवार को इजराइल की बिजली देखने वाली कंपनी के प्रमुख ने चेतावनी दी कि अगर हिजबुल्लाह के साथ फुल फ्लेश वॉर छिड़ जाता है तो हम अपने बिजली के बुनियादी ढांचे को होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएंगे. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी को ‘गैर-जिम्मेदाराना’ बताया था.

इज़राइल के इंडिपेंडेंट सिस्टम ऑपरेटर लिमिटेड के चीफ शॉल गोल्डस्टीन ने कहा था, “हम अच्छी स्थिति में नहीं हैं और हम फुल फ्लेश वॉर के लिए तैयार नहीं हैं. हम एक कल्पना में जी रहे हैं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811