Let’s travel together.

Pushpa 2 का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए खुशखबरी, अभी झुकने वाले नहीं हैं अल्लू अर्जुन!

0 296

इस साल की मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ टॉप पर बनी हुई है. फिल्म का फैन्स को अब लंबे वक्त तक इंतजार करना होगा क्योंकि मेकर्स इसकी रिलीज डेट बदल चुके हैं. पहले पिक्चर को 15 अगस्त को रिलीज किया जाना था. पर बीते दिनों इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की रिलीज को आगे खिसकाने की एक नहीं बल्कि कई वजहें बताई जा रही हैं. पर नई रिलीज डेट का ऐलान भी मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग के साथ किया है. फिल्म की शूटिंग अबतक खत्म नहीं हुई है. साथ-साथ पोस्ट प्रोडक्शन पर भी काम चल रहा है. इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है.

हाल ही में पता लगा था कि, ‘पुष्पा’ के विलेन फहाद फाजिल और डायरेक्टर सुकुमार के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा. सुकुमार की बदलती प्लानिंग के चलते एक्टर की डेट्स खराब हो गईं है, जिसके चलते वो काफी नाराज हैं. इसी के चलते अब उनके हिस्से की शूटिंग की जा रही है.

‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले अगले पार्ट पर अपडेट

हाल ही में Cinejosh में एक रिपोर्ट छपी. इससे पता लगा कि, Pushpa 2 के लिए दो यूनिट्स अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग कर रही हैं. इसके पीछे की वजह है फिल्म के काम को जल्द से जल्द पूरा करना. पर फैन्स के लिए सबसे बड़ा अपडेट यह है कि मेकर्स फिल्म के दो और इंस्टॉलमेंट लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म के काम में देरी होने की वजह ‘पुष्पा 3’ से जुड़ी हुई है. भारतीय सिनेमा में फिल्म के तीन-तीन पार्ट लाने का ट्रेंड चल पड़ा है. जैसे कमल हासन की ‘इंडियन 2’ और ‘इंडियन 3’. रिपोर्ट के मुताबिक, Pushpa 3 बहुत बड़ा सिनेमाई बदलाव साबित हो सकती है. जो तेलुगु और तमिल फिल्मों को एक अलग लेवल पर ले जाएगी.

दरअसल अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ ने दुनियाभर से खूब पैसे पीटे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने अकेले हिंदी बेल्ट में 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया. अब फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए बना बज सिर्फ उनकी लोकप्रियता ही नहीं, बल्कि स्टार पावर और फ्रेंचाइजी की क्षमता को भी दिखाता है. ‘पुष्पा 3’ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811