Let’s travel together.

टीम इंडिया को अब नहीं विराट कोहली की जरूरत, T20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच ऐसी बात क्यों?

0 104

इसमें कोई दो राय नहीं की विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. उसके सबसे बड़े बल्लेबाज हैं. भारत का विराट भरोसा हैं. कोहली ने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताएं हैं. लेकिन, क्रिकेट में हर दिन नया है. यहां हर दिन खुद को साबित करना होता है, फिर चाहे वो टीम हो या खिलाड़ी. और, T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले 4 मैच खेलने के बाद ये लगने है कि टीम इंडिया तो खुद को साबित करती दिख रही है. लेकिन, विराट कोहली उसमें नाकाम हो रहे हैं. तो क्या टीम इंडिया को अब विराट कोहली की जरूरत नहीं?

सवाल बड़ा है और जवाब देना शायद बहुत मुश्किल. लेकिन, बात जब उठी है तो वजह तो होगी ही. और, वजह ये है कि जब टीम इंडिया विराट के बगैर ही जीत रही है तो फिर उनकी T20 फॉर्मेट में जरूरत क्या है. T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले 4 मैचों का स्कोर कार्ड उठाकर अगर आप देखेंगे तो भारत की जीत में विराट का योगदान ना के बराबर है.

T20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज पर विराट तीनों पारियों में नाकाम

विराट कोहली IPL 2024 में ढेर सारे रन बनाकर T20 वर्ल्ड कप 2024 में उतरे थे. ऐसे में सभी को उनसे रन बरसाने की उम्मीद थी. लेकिन, जब ICC के इस टूर्नामेंट का गेम ऑन हुआ तो भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल 11 खिलाड़ियों में जिसका खेल सबसे फीका रहा, वो नाम विराट कोहली का रहा. ग्रुप स्टेज पर खेले पहले 3 मैचों में विराट पूरे 10 गेंद भी नहीं खेल सके. उन्होंने 3 पारियों में 9 गेंदें खेलने बाद बस 5 रन बनाए.

सुपर-8 के पहले मैच में सिर्फ 100 का स्ट्राइक रेट

ग्रुप स्टेज पर विराट फेल रहे पर टीम इंडिया जीतती रही. अब बारी अगले चरण यानी सुपर-8 स्टेज की थी. फैंस ने यही सोचा कि कॉम्पीटिशन बढ़ गया है तो अब विराट कोहली के खेल का स्तर भी ऊंचा देखने को मिलेगा. बेशक उसमें इजाफा हुआ लेकिन इतना भी नहीं कि वो मैच के हीरो बन सकें. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले सुपर-8 के पहले मैच में विराट कोहली ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए. अब 100 की स्ट्राइक रेट से रन तो विराट कोहली के बल्ले से शोभा नहीं देता. खैर, उनकी नाकामी से टीम इंडिया को नुकसान यहां भी नहीं हुआ क्योंकि दूसरे खिलाड़ियों के कमाल के प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ये मैच जीत लिया.

क्या इस वर्ल्ड कप के बाद T20 में विराट का करियर ओवर?

अब सवाल है कि टीम इंडिया जब T20 क्रिकेट में विराट कोहली के बिना जीतने का हुनर सीख चुकी है तो फिर उनकी इस फॉर्मेट में जरूरत क्या है? T20 को युवाओं का फॉर्मेट कहा गया है. ऐसे में बेहतर है कि किसी युवा खिलाड़ी को उनकी जगह पर आगे मौका दिया और उसका भविष्य बनाया जाए. T20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच ऐसा होते भले ही संभव ना दिखे लेकिन इस ICC टूर्नामेंट के बाद ऐसा होता दिखे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |     कोर्ट रोड गर्ल्स स्कूल के पास एक्टिवा में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईखेड़ा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     दीपावली से पहले एक्शन में प्रशासन, एसडीएम प्रियंका भलावी ने किया सुल्तानगंज बाजार का औचक निरीक्षण     |     किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जागृति संगठन ने सौंपा मांगपत्र, कर्जमाफी से लेकर खाद-बिजली तक उठाए मुद्दे     |     SIR कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं राष्ट्रीय कर्तव्य है     |     त्योहारों के मद्देनजर मिलावट पर सख्ती, जिले में 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए     |     धरसींवा में 21 नवंबर से शुरू होगी विधायक की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 144 गांवों तक पहुंचेंगे अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811