Let’s travel together.

मोटर को बोरवेल से निकालते समय युवक की करंट लगने से मौत

0 451

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के  दीवान गंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम निनोद में खेत में डली पानी की मोटर खराब हो गई थी तार निकालना भूल गए और मोटर को बोर से निकल रहे थे उसी वक्त युवक के करंट लग गया। जिसकी भोपाल इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीनोद निवासी संजीव ठाकुर पिता प्रीतम ठाकुर उम्र लगभग 28 वर्ष खेत में डली पानी की मोटर खराब हो गई थी जिसे निकल रहे थे और बिजली के तार निकालना भूल गए जैसे ही मोटर ऊपर आई पकड़ने पर करंट लग गया जिसे परिजन भोपाल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मेड पर चर रही भैंस आई विधुत केबल की चपेट में हुई मौत
दीवानगंज के पास स्थित जमुनिया गांव में दौलत राम मेहर पिता का कमोदी लाल मैहर निवासी जमुनिया खेड़ा की भैंस मैंड पर चर रही थी। मेड पर ही बिजली केवल पड़ी हुई थी बिजली केवल से भैंस को करंट लग गया। जिससे भैंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दौलत राम मेहर ने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर पास में भी रखा हुआ। ट्रांसफार्मर से निकली हुई केवल खंबे पर नहीं टंगी थी। बिजली केबल जमीन पर पड़ी हुई थी। बिजली लाइन चालू होने के कारण भैंस केवल के संपर्क में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुझे 50 हजार का नुकसान हुआ है। मेरी भैंस अभी दूध दे रही थी। उसका एक छोटा पड़ा भी है। वहां दिन भर से चिल्ला रहा है। बिजली कर्मचारियों से इससे पहले कई बार हम लोगों ने बिजली केबल खंभे पर टांगने को कहा था मगर बिजली कर्मचारियों ने हमारी बात नहीं मनी जिसके फलस्वरुप आज यह घटना घटित हो गई। अगर बिजली कर्मचारी पहले ही बिजली केबल को खंभे पर टांग देते तो आज हमारे साथ यहां बड़ी घटना नहीं होती। गांव में इसी तरह केवल जगह-जगह लटक रही है किसी दिन इससे बड़ा भी हादसा हो सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811