देवेंद तिवारी साँची रायसेन
विश्व योग दिवस 2024 ल पर 21 जून 2024 को प्रातः 6.30 बजे सांची स्तूप पर 14 एमपी बटालियन एनसीसी विदिशा के 500 एनसीसी कैडेट्स और एनसीसी डायरेक्ट्रेट MP&CG भोपाल से आए DDG ब्रिगेडियर रजनीश गौर और एनसीसी ग्रुप कमांडर भोपाल ब्रिगेडियर अजीत सिंह के साथ 14एमपी बटालियन विदिशा के कमान अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, एनसीसी अधिकारी और पीआई स्टॉफ एक साथ योग करेंगे। इस अवसर पर एक साथ योग कर योग 2024 की थीम स्वयं और समाज के लिए योग का संदेश देंगे।