Let’s travel together.

अडानी पावर के विस्तार की जनसुनवाई 22 को,विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण-कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0 322

सुरेंद्र जैन धरसींवा
राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा विधानसभा के खरोरा ब्लॉक के रायखेड़ा स्थित अडानी पावर के विस्तार की जनसुनवाई के खिलाफ ग्रामीण लामबंद होते जा रहे हैं 20 जून को सेंकडो की संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने रायपुर कलेक्ट्रेड पहुचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर अपनी मांगे रखीं।


प्रभावित गांव रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली के सेंकडो ग्रामीण जिनमे अधिकांश महिलाएं सामिल थी वह गुरुवार को रायपुर कलेक्ट्रेट पहुचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत रायखेड़ा विकास खण्ड तिल्दा जिला रायपुर में मेसर्स अडानी पावर लिमिटेड पावर ग्रेड 1370 मेगावाट का विस्तार कर 1600 मेगावाट अतिरिक्त बढ़ाया जा रहा है जिसकी जन सुनवाई 22-06-2024 दिन शनिवार प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत ताराशिव में रखी गई है जबकि ताराशिव प्रभावित ग्राम पंचायत रायखेड़ा से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जब जन समस्या ग्राम पंचायत रायखेड़ा/चिचोली / गैतरा/मुरा की है तो फिर ऐसा क्या जन सुनवाई को 6 किलोमीटर दूर ताराशिव में क्यों रखा गया है
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जन समस्या को ध्यान में रखते हुए जन सुनवाई का स्थल ग्राम पंचायत ताराशिव से हटाकर ग्राम पंचायत रायखेड़ा/चिचोली/गैतरा/मुरा में रखा जाए, जिससे जनता की तकीलीफों की पूरी जानकारी ग्राम पंचायत रायखेड़ा/ चिचोली / गैतरा/मुरा की जनता शासन प्रशासन के समक्ष जनसुनवाई के दौरान रख सके।

मांगे न मानी तो करेंगे आंदोलन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनसुनवाई का स्थान बदल कर ग्राम पंचायत रायखेड़ा/चिचोली / गैतरा/मुरा में नहीं रखा जाता है तो समस्त ग्राम पंचायत रायखेड़ा चिचोली गैतरा मुरा के किसान मजदूर बेरोजगार युवा ओर महिलाओं के द्वारा इस जनसुनवाई का पुरजोर विरोध किया जाएगा व आंदोलन करेंगे।

आठ आठ सौ मेगावाट के दो पावर प्लांट ओर बनना हे

रायखेडा में आठ आठ सौ मेगावाट के दो पावर प्लाट लगने की तैयारी चल रही है इसी के लिए 22 जून को पर्यावरणीय जन सुनवाई रखी गई है गांव के ग्रामीणों द्वारा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल तथा छत्तीसगढ़िया क्रांती सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव से गुहार लगाई गई और विस्तार रुकवाने की बात रखी गई अन्यथा भविष्य मे प्लांट के विरुद्ध जन अदोलन की बात कही गई तब क्रांति सेना ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

दो पावर प्लांट के प्रदूषण से ही परेसान हैं किसान आगे और बढ़ेगी आफत

वर्तमान में 2 पोवेट प्लांट 685MW के रायखेड़ा में चल रहे हैं जिसके कारण प्रदूषण इतना अधिक हो जाता है कि ग्रामीणों के घर की छत व खप्पड़ तक काले होने लगे हैं कोयले के जलने से प्रदूषण लगातार फैलते जा रहा है एसिड रैन जिसे अम्ल वर्षा कहा जाता है फसलो को बर्बाद कर रहा है जीव जंतु के जीवन पर खासा प्रभाव पड़ रहा है।
ग्रामिणो द्वारा बताया गया कि पहले के प्लांट खुलने के कारण फसल बरबाद हो रही हैं पानी की गुणवत्ता का स्तर गिरता जा रहा है प्रदूषण जीवन को प्रभावित कर रहा है
गांव के पंच के चुन्नु निषाद व ग्राम सभा के अध्यक्ष रामनारायण निषाद सहित सेंकडो ग्रामीणों ने छत्तीसगरिया क्रांती सेना और जोहर छत्तीसगढ पार्टी के नेतृत्व में अडानी प्लांट के विस्तार को रोकने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है अब देखना यह है कि ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन क्या निर्णय लेता है।

काल रिसीव नहीं कर रहे पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारी

एक तरफ जहां बढ़ते प्रदूषण से हलाकान ग्रामीण उधोगो के विस्तार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं तो वहीं इस मामले में पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारी कर्मचारी स्थानीय पत्रकारों तक के काल रिसीव नहीं कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811