जनपद सीईओ ने सचिवों से कहा साफ सफाई कराएं ओर फ़ोटो भेजें
– सुरेंद्र जैन धरसींवा
स्वच्छता को लेकर अब जनपद पंचायत सीईओ अनिता जैन काफी सख्त नजर आ रही हैं उन्होंने गांवो की साफ सफाई को लेकर सचिवों को सख्त निर्देश दिए हैं साथ ही बारिस के पहले तो साफ सफाई कराकर फ़ोटो भेजने के भी निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को मंगल भवन धरसींवा में एसडीएम तहसीलदार जनपद पंचायत सीईओ ने सभी गांवो के कोटवार पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक ली इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की किसानों की विद्यार्थियों की छोटी छोटी समस्याओं को गंभीरता से लेकर तत्काल अपने स्तर से हल करने और जरूरत पड़े तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर उनकी समस्याएं तत्काल हल कराने निर्देशित किया।
जनपद सीईओ ने दिखाई सख्ती
इधर जनपद पंचायत सीईओ अनिता जैन ने स्वच्छता को लेकर पंचायतों को सख्त निर्देश दिए उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि बारिस शुरू होने के पूर्व अपने अपने गांव की हर गली मोहल्ले की विशेष सफाई कराएं नालियों को पूर्ण रूप से साफ कराएं ओर गांवो की साफ सफाई नियमित रूप से कराएं किसी भी गांव से उन्हें यह शिकायत न मिले की पंचायत सफाई नहीं करा रही
जनपद सीईओ श्रीमती जैन ने पंचायत सचिवों से कहा कि गांव की ससफ़ सफाई कराकर फ़ोटो भी भेजें
जिन गांवों से पीएम सड़क निकली हैं और गांवो के अंदर सड़क किनारे नालियां बनी हैं उन नालियों की भी सफाई तत्काल करवाएं
स्वच्छता को लेकर जनपद सीईओ की सख्ती के बाद साफ सफाई को लेकर कई पंचायतों में खलबली मच गई।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।