Let’s travel together.

शाम को योग करना सही या गलत? किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानिए इसके बारे में

0 72

Yoga in Evening: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट के साथ-साथ फिजिकल वर्कआउट भी जरूरी है. एक्सपर्ट अक्सर लोगों को सुबह जल्दी उठने और योग-एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. सुबह के समय कोई भी फिजिकल एक्टिविटी की जाए तो उससे फायदा ही मिलता है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप शाम के समय योग या वर्कआउट नहीं कर सकते हैं.

ज्यादातर लोगों के मन में योग को लेकर कई सारी भ्रांतियां रहती हैं कि इसे सिर्फ सुबह के समय ही किया जाना चाहिए. शाम के समय योगाभ्यास करने से फायदा नहीं मिलता. लेकिन आपको बता दें कि शाम को योगाभ्यास करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं किशाम को योग करने से शरीर को किस तरह से लाभ मिलता है.

शाम के समय योग करने के फायदे

तनाव होता है कम- अगर आप शाम के समय योग करते हैं तो इससे तनाव कम होता है. दिनभर की थकान मिटाने के लिए ये काफी फायदा मिलता है. शाम को योग करने के बाद रात को अच्छी नींद आती है.

डिटॉक्स होती है बॉडी- अगर आप शाम को योग कर रहे हैं तो इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है. दिनभर आप किसी बात से परेशान हैं और आपका मन नेगेटिव महसूस कर रहा है तो शाम के समय योग कर लें.

हार्मोन रहेंगे संतुलित- शाम के समय योगाभ्साय करने से हॉर्मोनल इंबैलंस ठीक रहता है.इससे स्ट्रेस, इमोशन पर काबू पाने में मदद मिल सकती है.

शाम के समय कौन से योगासन करें

पश्चिमोत्तानासन- अगर आप सिटिंग जॉब कर रहे हैं तो पश्चिमोत्तानासन करना काफी फायदेमंद होगा. इससे शरीर को रिलैक्स करने में मदद मिलती है. इस आसन को करने से हाई ब्लडर प्रेशर और शुगर कंट्रोल में की जा सकती है.

उत्तानासन: इस आसन को करने दिमाह शांत रहता है. जो लोग अक्सर ज्यादा सोचते हैं, उन्हें उत्तानासन करना चाहिए.

सबसे जरूरी बात कि शाम को योग करते वक्त आपका पेट खाली हो. हैवी स्नैक्स खाने के बाद कभी भी योग न करें, ऐसा करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811