Let’s travel together.

Vande Bharat को बेटिकट यात्रियों ने बनाया जनरल कोच, भीड़ देख भड़क गई जनता

0 57

ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की कमी नहीं है. लगभग हर ट्रेन में ऐसे कुछ न कुछ ऐसे यात्री देखने को मिल ही जाते हैं, जो बेटिकट सफर कर रहे होते हैं. ऐसे में जब चेकिंग होती है तो फिर लेने के देने पड़ जाते हैं. वैसे लोकल ट्रेनों में ऐसे मामले ज्यादातर देखने को मिलते हैं, लेकिन क्या हो अगर वंदे भारत जैसी ट्रेनों में भी लोग बेटिकट चढ़ने लगें और सफर करने लगें तो? जी हां, सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखने को मिलती है और दावा किया जा रहा है कि ये भीड़ बिना टिकट यात्रियों की है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @IndianTechGuide नाम की आईडी से ये वीडियो शेयर किया गया है. यह वीडियो तो महज 5 सेकंड का है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर तहलका जरूर मचा दिया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के कोच में कितनी भीड़ है. पुरुषों से लेकर महिलाएं और बच्चे तक भरे पड़े हैं. दावा किया जा रहा है कि जब वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, तब ट्रेन लखनऊ में खड़ी थी और भीड़भाड़ वाले कोच में जगह बनाने की कोशिश में लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी.

देखिए वीडियो

इस वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन यानी 13 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 17 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. वीडियो देखने के बाद कुछ यात्री भड़क भी गए और कहने लगे कि ऐसे यात्रियों पर तो जुर्माना लगाया जाना चाहिए. वहीं, एक यूजर ने कहा, ‘बिना टिकट यात्रा करने वाले हर यात्री पर कम से कम 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाना चाहिए’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आगे चलकर हर ट्रेन में ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा’.

हालांकि जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पोस्ट पर रेलवे की ओर से भी जवाब आया. रेलवे सेवा ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘हम मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे. संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है’.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811