Let’s travel together.

मांगों को लेकर मन्नत मांगने गणेश मंदिर जाने से पहले ही पुलिस ने रास्ते में रोका

0 513

मामला प्रांतीय आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज प्रांतीय आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सांची में बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सरकार द्वारा मांगे न मानने पर धार्मिक रैली के रूप में बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश से अपनी मांगों की मन्नत मांगने बड़ी संख्या में अध्यापकों ने कूच किया था कि सांची पुलिस ने उन्हें कमापार मंदिर के आसपास पहुंच कर रास्ते में ही रोक दिया तथा वापस भोपाल की ओर भेज दिया गया । इस अवसर पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे ।


जानकारी के अनुसार आज प्रांतीय आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगभग तीन वर्ष से मांग की जा रही थी परन्तु सरकार सुनने को तैयार नहीं थी तब आज संघ के लोग बड़ी संख्या में सांची पहुंचे तथा सांची से पदयात्रा के रूप में बाढ़ वाले गणेश मंदिर में धार्मिक रैली के रूप में रैली निकाल कर गणेश मंदिर जाना चाहते थे कि सांची पुलिस ने कमापार मंदिर के आसपास ही रैली रोक ली तथा गणेश मंदिर नहीं जाने दिया गया रैली को तथा अध्यापकों को सांची से वापस भोपाल की ओर लौटा दिया गया। जिससे सभी अध्यापक पदयात्रा करते हुए भोपाल की ओर रैली के रूप में रवाना हो गए जहां वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग उनके समझ रखेंगे । इस अवसर पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल ने बताया कि हम लगभग तीन साल से सरकार से अपनी मांगे जिनमें प्रमुख रूप से पदोन्नति अनुकंपा नियुक्ति पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं

परन्तु सरकार मानने को तैयार‌ ही नहीं है तब हमने सभी पदाधिकारियों तथा संघ कार्यकर्ताओं ने यहां इकट्ठे होकर यहां से बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश से अपनी मांगों की मन्नत मांगने के लिए शांति पूर्ण ढंग से प्रस्थान किया था तथा भगवान से सरकार को हमारी मांग को लेकर सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करना थी परन्तु हमें गणेश मंदिर पहुंचने के पहले ही पुलिस ने रोक लिया तथा गणेश मंदिर नहीं जाने दिया गया एवं हमें वापस भोपाल की ओर रैली लेकर जाना पड़ रहा है रास्ते में जितने भी मंदिर मिलेगे हम अपनी मांगों को भगवान के समक्ष रखेंगे तथा भोपाल पहुंचेंगे हम भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करेंगे हमने सरकार से भोपाल में विगत 25 दिसंबर तथा इसी एक अप्रैल को कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी थी परन्तु नहीं दी गई हमने पुनः 5 म ई को अपने कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी है तथा हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष अपनी मांगों को रखेंगे एवं पूरी करने की मांग करेंगे एवं अपना कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है सभी पदाधिकारी वह कार्यकर्ता शांति पूर्ण ढंग से रैली के रूप में भोपाल पहुंचेंगे ।हम चाहते हैं सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार कर हमारी समस्याओं का निराकरण करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811