Let’s travel together.

ग्राम पंचायत गढ़ी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया,ग्राम सभा में पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण करने का लिया संकल्प

0 99

रायसेन। ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया .बैठक की अध्यक्षता सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने की

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन मे पर्यावरण के अवसर पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 8 से 12 जून तक ग्राम सभाओं का आयोजन होगा इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बढ़ाने का हैआज के दौर में शहरी क्षेत्रों से कहीं ज़्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षों की कटाई बहुत हो रही है इसका नुक़सान हर स्तर पर हो रहा है।
पर्यावरण संरक्षण में समाज के हर व्यक्ति की ज़िम्मेदारी इसे नहीं बचाया गया ओर अधिक वृक्ष नही लगाए गए तो आने वाली हमारी नस्लों के लिए बहुत ही बुरा वक़्त है। समय रहते हमें जागरूक होना है ओर समाज के लोगों को पर्यावरण के बारे समझना है।ग्राम पंचायतें पर्यावरण के इस सिद्धांत से फ़ायदा उठा सकती हैं।
विश्व स्तर पर सोचें स्थानीय स्तर काम करे यदि ग्राम पंचायते अनारक्षित वनो‌ की रक्षा करें तो संभव है कि ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदल जाए। भूजल स्तर पीने के पानी की उपलब्धता प‌शु और पक्षी आबादी सभी को वन क्षेत्र बढ़ने से लाभ होगा।
ग्राम सभा की बैठक पंचायत भवन में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने की इस बैठक में उप सरपंच बृजेश जाटव, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, समाज सेवी मोहन जाटव, सचिव अभय सिंह गुर्जर,सह सचिव बृजमोहन जाटव, पंच रतन आदिवासी, शादी लाल सेन, दाऊद पटेल रंगी नाथ, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811