Let’s travel together.

गाजियाबाद: फ्लैट में लगी AC में हुआ ब्लास्ट, आग की लपटों से फैली दहशत

0 90

दिल्ली से सटे गाजियाबाद इलाके के वसुंधरा में फ्लैट की पहली मंजिल पर लगे AC में ब्लास्ट होने से आग लग गई. आग की लपटों से कमरे में रखा सारा सामन जल गया. आग की जद में बगल का फ्लैट भी आने लगा. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई.

गुरुवार तड़के फ्लैट में आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. आग की घटना सुबह करीब पांच बजे की है. घटनास्थल पर आग पर काबू करने के लिए 2 फायर टेंडर यूनिट पहुंची. चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के मुताबिक, वैशाली फायर स्टेशन पर सुबह करीब 5 बजे वसुंधरा सेक्टर-1 के फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली. आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम रवाना कर दी गई. फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया.

अचानक हुआ AC में ब्लास्ट

भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर फटने की वारदात ज्यादा हो रही हैं. वसुंधरा सेक्टर-1 के फ्लैट में आग लगने की वजह AC का फटना बताया जा रहा है. फ्लैट में रहने वाले रणवीर सिंह ने बताया कि सुबह तड़के सभी लोग घर में सोए हुए थे. अचानक कमरे में लगे AC में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. ब्लास्ट की आवाज और आग से घर के लोग जाग गए और फ्लैट से नीचे उतर गए. उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. आग लगने से कमरे में रखा सामान जल गया.

आग लगते ही भागे लोग

जिस फ्लैट में आग लगी वह दो मंजिला है. पहली मंजिल पर सुबह अचानक AC में ब्लास्ट के बाद लगी आग से हड़कंप मच गया. आग की लपटे दूसरी मंजिल के फ्लैट तक पहुंचने लगीं. लोग दहशत के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए. फायर ब्रिगेड की टीम ने सही समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. चीफ फायर ऑफिसर के अनुसार, जिस फ्लैट में आग लगी उसमें रहने वाले सभी लोग बाहर निकल आए थे. सभी लोग सुरक्षित हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811