Let’s travel together.

शनिश्चरी अमावस्या ::जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

0 644

वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनिवार पड़ने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से जाना जाएगा। इस बार शनिश्चरी अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। जिसके कारण इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ जा रहा है।  ज्योतिष के अनुसार, इस बार शनिश्चरी अमावस्या पर काफी अच्छा योग और नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण इस दिन शनिदेव की पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इस खास संयोग में स्नान और दान करने का भी अधिक महत्व है। जानिए शनिश्चरी अमावस्या का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

शनिश्चरी अमावस्या का शुभ मुहूर्त

वैशाख अमावस्या तिथि प्रारंभ- 30 अप्रैल तड़के 12 बजकर 59 मिनट से शुरू

अमावस्या तिथि समाप्त– 1 मई तड़के  1 बजकर 59 मिनट तक

आयुष्मान योग- 30 अप्रैल दोपहर 03:19 बजे से 1 मई दोपहर 03:18 बजे तक

प्रीति योग-  29 अप्रैल दोपहर 03:43 बजे से 30 अप्रैल दोपहर 03:19 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त – 30 अप्रैल सुबह 11:58 से दोपहर  12:49 बजे तक

अश्विनी नक्षत्र- 29 अप्रैल शाम 06:43 बजे से 30 अप्रैल रात 08:13 बजे तक।

शनिश्चरी अमावस्या का महत्व

शनिश्चरी अमावस्या को  दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करना शुभ माना जाता हैं। इसके साथ ही अमावस्या के दिन स्नान, दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, शनिश्चरी अमावस्या के दिन कुछ उपायों को करके काल सर्प दोष के साथ शनि साढ़े साती और ढैय्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने और पितरों का आशीर्वाद पाने का खास महत्व है। इस दिन दूध और खीर की बनाकर पितरों को भोग लगाया जाता है।

शनिश्चरी अमावस्या पूजा विधि

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों ने निवृत्त होकर स्नान आदि कर लें। इस दिन नदी में स्नान करने का काफी अधिक महत्व है। अगर आप किसी नदी में स्नान करने नहीं जा सकते हैं तो घर में नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल स्नान कर लें। साफ-सुथरे कपड़े धारण कर लें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान शनि की विधि-विधान से पूजा कर लें। इसके साथ ही शाम के समय शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करने के साथ दीपक जलाएं। इससे लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |     धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811