बम्होरी रायसेन।आज नई पीढी को सबसे ज्यादा आवश्यकता संस्कार युक्त शिक्षा की है, ताकि बच्चों में समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित कर उन्हें सकारात्मक कार्यो में लगाया जा सकें। सेवा भारती रायसेन जिले के द्वारा संस्कार केंद्र के माध्यम से नौनिहालों को सुसंस्कारित कर शिक्षा में सहयोग कर रही हैं। इस कड़ी में सेवा भारती जिला रायसेन ने सेवा भारती के संस्थापक बिष्णु कुमार जी की पुण्यतिथि 25 मई को कस्बा बम्होरी में मोहल्लों में संस्कार केंद्रों के शुभारम्भ किया गया संस्कार केंद्र कस्बा बम्होरी के हरिजन मोहल्ला तथा गोडीपूरा में दो संस्कार केंद्र प्रारंभ किये। इस अवसर पर राजेश भार्गव विभाग संयोजक राजेंद्र सिंह राजपूत जिला कार्यवाह,हीरेंद्र मालवीय दिनेश राजोरिया,भगवान सिंह किरार रमेश सैनी कौशल किशोर गुप्ता दिलीपगुप्ता आशीष सोनी महेंद्र शर्मा विपिन रूसिया आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा भारती रायसेन बिष्णु कुमार जी की पुण्यस्मृति में 25 से 31 मई तक सेवा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। जिले भर में स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहें हैं। रायसेन नगर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सेवा भारती बरेली 28 मई को प्रातः 9 से 2 बजे तक प्रिंसटन कालेज बरेली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने जा रही है। इसमें जनसामान्य नागरिकों, महिलाओं, बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ़्त स्वास्थ्य परीक्षण कर एवंं दवाइयां वितरित की जायेंगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post