Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल रविवार 26 मई 2024

0 49

मेष राशि  -ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च चिंतित कर सकते है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

 वृष राशि  -व्यापार में कुछ नई डील फाइनल होने की संभावना है। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ के योग बन रहे है। भाई बहनों से स्नेह और सहयोग बना रहेगा।

 मिथुन राशि –धैर्य और संयम से काम लेने का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को धन लाभ हो सकता है। किसी को दिया हुआ उधार धन आज वापस मिल सकता है। मित्रों के साथ तालमेल बनाकर रखें, भविष्य में लाभ होगा। अनावश्यक खर्च संभव है।

 कर्क राशि – नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन आज मिलने की संभावना बन रही है। शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान देगा।

 सिंह राशि-पेडग कार्य को पूरा करे। धन निवेश के लिहाज से भी आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज लाभ हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनता हुआ नजर आ रहा है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को भी आज आर्थिक लाभ मिल सकता है।

 कन्या राशि 

बिना सोचे समझे कोई फैसला लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। कारोबार में आ रही दिक्कतों में पिता की सलाह की जरुरत पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहने की सम्भावना नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन निकलेगा।

 तुला राशि – माता और मातृ पक्ष के संबंधियों से विवाद होने की संभावना है। सेल्स मार्केटिंग और अकाउंट से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। सेहत के मामले में सतर्कता बरतने की जरुरत है, सर्दी-जुकाम और पुराने रोग उभर सकते है।

 वृश्चिक राशि –कारोबार में अच्छी आमदनी की संभावना  है। निर्णय लेने में बहुत सोच विचार करना नुकसान दे सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशानी में डाल सकते है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। जेब खर्च थोड़ा चिंतित कर सकता है।

 धनु राशि –आपकी सफलता को देखकर लोगों के मन में द्वेष भाव आ सकता है। माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मनपसंद खान-पान का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

मकर राशि – कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्य़ाओं का समाधान आज हो सकता है। इंश्योरेंस और फाइनेंस के क्षेत्र में बेहतर अवसर और लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है।

कुंभ राशि –व्यस्तता के बीच बेहतर प्रबंधन करने में सफल रहेंगे। पार्टनर और बच्चों के लिए खुशी के पल निकालने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहा पुराना मनमुटाव आज दूर हो सकता है। संयमित खान-पान, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है।

 मीन राशि –कानूनी विवाद आज खत्म हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नए लोगों से आज संपर्क हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका दिखाई दे रही है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है, इसलिए आलस्य त्याग आगे बढ़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811