Let’s travel together.

स्वास्थ्य शिविरों के प्रति श्रमिकों में उत्साह,भोपाल जिले में सोमवार से लगेंगे  विशेष स्वास्थ्य शिविर

0 62

-सोमवार से बेरसिया, कैंची छोला, परिहार चौराहा, मीनाल चौराहा – अयोध्या नगर, बाग मुग़लिया में भी लगेंगे ये शिविर

भोपाल।स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा श्रमिकों हेतु आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 10 हजार से भी अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया जा चुका है। इसमें जहाँ बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड व आभा आई डी बनाये जा थे हैं वही श्रमिक उतनी ही दिलचस्पी ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और आँखों की जाँच में ले रहे हैं। आँखों की जाँच की Mobile Van सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वयस्क BCG टीकाकरण को भी व्यापक स्वीकार्यता मिल रही है।
श्रमिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ये शिविर प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड ,आभा आई डी बनाने, क्षय रोग व कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग की जा रही है। वयस्क बीसीजी टीका भी शिविरों में लगाया जा रहा है। ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि श्रमिकों में शिविर की स्वीकार्यता के मद्दे नज़र अगले हफ़्ते ये शिविर भोपाल के पुराने श्रमिक पीठों पर के साथ कुछ नये स्थानों आयोजित किए जाएँगें । स्वास्थ्य जांच के साथ साथ आभा आईडी एवं पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिविरों की जानकारी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमिकों को दी जा रही है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो सकें। नगर पालिक निगम द्वारा शिविर स्थल पर बैठक व्यवस्था की गई है तथा निगम कर्मचारियों द्वारा भी इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

शिविर स्थल-
बाग मुग़लिया,ललिता नगर- कोलार रोड,
जिंसी चौराहा,लालघाटी चौराहा ,करोंद चौराहा,10 नंबर मार्केट,नेहरू नगर चौराहा,परिहार चौराहा, इतवारा,आनंद नगर चौराहा,इंद्रपुरी,मीनल द्वार-अयोध्या नगर चौराहा,कैंची छोला,बेरसिया- मुख्य बाज़ार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811