Let’s travel together.

खाने से मिलने वाले और प्रोटीन सप्लीमेंट में क्या है अंतर? एक्सपर्ट से जानें

0 89

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है. ये एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो मसल्स बनाने से लेकर वजन घटाने और शरीर को एनर्जी प्रदान करने के लिए जरूरी होता है. प्रोटीन से ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है. साथ ये हमारे हड्डियों, लिगामेंट्स और कई तरह से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है.हर व्यक्ति के लिए दिन में एक सीमित मात्रा में प्रोटीन का इन्टेक करना जरूरी होता है. नहीं तो शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है. जिसके कारण कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. वहीं अगर जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन कर लिया जाए तो इससे भी व्यक्ति को नुकसान हो सकता है.

हमारे खान-पाने में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनसे हमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलता है. लेकिन कई लोग जिम में बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर या फिर सप्लीमेंट्स लेते हैं. ऐसे में ये सवाल मन में जरूर आता है कि क्या ये हमारे लिए सही है और हेल्दी रहने के लिए व्यक्ति को दिन में कितनी मात्रा में प्रोटीन का इन्टेक करना चाहिए? चलिए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट से

प्रोटीन कितनी मात्रा में लें?

हर व्यक्ति को अपने वजन के हिसाब से प्रोटीन लेना चाहिए. अगर वजन 50 किलो है तो दिन में 50 ग्राम तक प्रोटीन लेना चाहिए. ये प्रोटीन आप खाने के द्वारा लेते हैं. अगर आप प्रोटीन सप्लीमेंट लेते हैं तो शरीर में ज्यादा प्रोटीन हो सकता है. ये किडनी की बीमारी का कारण बन जाता है.

खाने से मिलने वाले और प्रोटीन सप्लीमेंट में क्या है अंतर?

राजीव गांधी हॉस्पिटल के डॉ अजित जैन का कहना है कि खाने से मिलने वाला प्रोटीन नेचुरल होता है. इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन दवाओं और सप्लीमेंट से जो प्रोटीन मिलता है उसके कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. अधिक मात्रा में इस प्रोटीन को लेने से किडनी के खराब होने का रिस्क रहता है.

प्रोटीन रिच फूड्स

अंडा और मछली जैसे नॉनवेज फूड्स में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. लेकिन जो लोग वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं, वो सोयाबीन, टोफू, बादाम, अखरोट, चिया बीज, अलसी और चिया सीड्स जैसे मेवे और बीज, मसूर की दाल, ब्रोकोली, पालक, आलू, शकरकंद और बंद गोभी जैसी कई सब्जियों साथ ही राजमा और लोबिया को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811