Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 15 मई 2024

0 86

मेष राशि- आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो मन मुताबिक लाभ होने की संभावना है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों का मन किसी समस्या के कारण पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है,लेकिन परिजनों से बातचीत करके उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

वृषभ राशि – पहले लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है,जिसमें आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। इसलिए आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। परिवार में माहौल कलहपूर्ण रहेगा,जिस कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आज किसी दोस्त से मुलाकात होगी,जिसे आप अपने दिल का हाल बता सकते हैं।

मिथुन राशि – आपने किसी को उधार दिया था तो आज वे मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ जिम्मेदारियां तो मिलेंगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपको तरक्की भी मिलती दिख रही है।

कर्क राशि- नौकरी पेशा को कार्यक्षेत्र में अपने पद व प्रतिष्ठा मिलने के कारण कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन का निवेश करेंगे,तो वह भविष्य में आपको दोगुना होकर मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा,लेकिन आपको किसी की मदद सोच समझकर करनी होगी।

सिंह राशि – घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाए रखें,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापारिक मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है,जो आपको लिए लाभदायक रहेगी।

कन्या राशि – शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक पढ़ाई लिखाई में खूब मेहनत करके अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। परिवार में  किसी नए वाहन की खरीदारी हो सकती है। जो जातक प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

तुला राशि –भाई बहन आपकी हर कार्य में हर संभव मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवनसाथी के लिए कोई छोटे व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर की कोई बात बुरी लग सकती है,जिसे आपको चुप रहकर सुनना होगा।

वृश्चिक राशि –नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में कार्यरत अपने अधीनस्थो का पूरा साथ मिलेगा,लेकिन कुछ ऐसे होंगे,जो उनके मित्र के रूप में उनके शत्रु हो सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु राशि – सरकारी नौकरी से जुड़े लोगो को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। जो जातक अपने धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए शेयर बाजार व म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि – नौकरी में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में लोग आपकी सराहना करेंगे और आपके द्वारा सौपे गए कार्य को समय रहते पूरा करेंगे। व्यवसाय कर रहे जातक अपनी कुछ योजनाओं को गति दे सकते हैं,जिससे उन्हें भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि – कार्य की अधिकता के चलते आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं,जो आपकी तरक्की से ईष्या करेंगे। आपको आज किसी नए मित्र के मिलने से प्रशंसा होगी। यदि आपकी कोई धन संबंधित समस्या थी,तो वह भी सुलझ सकती है।

मीन राशि – कार्यक्षेत्र में भी कुछ परेशानियों के चलते आप परेशान रहेंगे,जिस कारण आपके स्वभाव में रुखापन आ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर भी धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन आपके लिए जरूरी खर्चों को ही करना बेहतर रहेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811