मेष राशि – किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशि – नौकरी कर रहे लोग आज प्रमोशन को लेकर चिंता करेंगे। काम में ध्यान केन्द्रित न रहने के कारण कुछ छोटी-मोटी गलती निकल सकती हैं। नौकरी के लिए किसी दूर रह रहे परिजन से फोन काल के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचें।
मिथुन राशि – संतान आपकी बिना मर्जी के कोई काम करेगी, जिस कारण आपका उनसे विवाद हो सकता है। आपको किसी अजनबी से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो आप उसे मिल बैठकर सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं।
कर्क राशि – अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें। धन संबंधित समस्या अब समाप्त होने की कगार पर है। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह राशि – सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपके आसपास आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं,जिनकी आपको कोई परवाह नहीं करनी है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर यदि कोई निवेश करेंगे,तो उससे आपका नुकसान हो सकता है। आपके साथ किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सोच विचार कर करें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी के भरोसे न रहे।
कन्या राशि – कार्यक्षेत्र में अपने काम को छोड़कर किसी दूसरे के काम पर ध्यान देने से बचना होगा। आपको अपनी सेहत को बेहतर करने के लिए योग व व्यायाम को अपने दिनचर्या में बनाए रखना होगा। आप किसी से यदि बिजनेस के लिए धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं।
तुला राशि – बिजनेस की योजनाओं को गति दें,तभी वह पूरी होगी। आपको किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है,लेकिन पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन वह जल्द ही दूर भी होंगी।
वृश्चिक राशि – भावुकता में कोई निर्णय न लें। संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो पहले उसकी अच्छी तरह से जांच परख कर लें। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और पूजा पाठ में भी आपकी रुचि रहेगी। आपके पिताजी को आपसे किसी बात को लेकर शिकायत हो सकती है,जिसे आप दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
धनु राशि – किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें। आपको खान-पान पर पूरा ध्यान दे होगा,जिससे आपको पेट संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी प्रिय मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
मकर राशि –किसी से मांग कर कोई वाहन चलाया,तो उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए रिसर्च में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको अपनी छोटे मोटे लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा!
कुंभ राशि – जीवनसाथी से यदि रिश्ते में कुछ दूरियां चल रही थी,तो आपको उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा जिसे आप किसी दूसरे को सौंपने का प्रयास करेंगे, लेकिन यह आपके लिए सही नहीं होग। आप अपने घर के साथ-साथ बाहर के काम पर भी पूरा ध्यान देंगे। धन खर्च बढ़ेगा, नियन्त्रण करें।
मीन राशि – अपने नए घर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान के मन में कुछ उलझने रहेंगी,जिन्हें आप मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।