Let’s travel together.

रायसेन जिले की जिला पंचायत के बार्ड तीन से निर्वाचित सदस्य राजेंद्र बघेल का चुनाव निरस्त,बार्ड 3 रिक्त घोषित

0 1,897

अब जिला पंचायत सदस्य नही रहे राजेंद्र बघेल मेहगाँव

रायसेन। उच्च न्यायालय जबलपुर ने रायसेन जिले की जिला पंचायत के बार्ड तीन का चुनाव निरस्त कर रिक्त घोषित किया हे। इस बार्ड से भाजपा नेता राजेंद्र बघेल मेहगाँव निर्वाचित हुए थे।उनके निर्वाचन को लेकर इसी बार्ड से चुनाव लड़ी श्रीमती पूजा चौकसे ने हाईकोर्ड में रिट दायर की थी। इसमें राजेंद्र बघेल द्वारा लगाए गये जाति सम्बन्धी शपथ पत्र के आधार पर यह चुनाव निरस्त किया गया। राजेंद्र बघेल ने शपथपत्र में स्वयं को पाल बघेल जाति का बताया था जो पिछड़ा वर्ग से हे।इस मामले में राजेंद्र बघेल ने कोई जाति प्रमाणपत्र नही दिया था।

न्यायालय ने माना कि राजेंद्र बघेल पाल बघेल पिछड़ा वर्ग जाति के नही हे वह बघेल सामान्य जाति से हे और उन्होंने अपनी जाति के प्रमाणिकरण में कोई पक्का साक्ष्य प्रस्तुत नही कर पाए कि वह पिछड़ा वर्ग से पाल बघेल हे।
इन सब तथ्यों को देखते हुए जिला पंचायत के बार्ड 3 का न्यायालय ने चुनाव शून्य घोषित करते हे इसे रिक्त घोषित किया हे। इसके बाद अब राजेंद्र बघेल मेहगाँव जिला पंचायत बार्ड तीन के सदस्य नही रहेंगे।

उल्लेखनीय हे कि श्रीमती पूजा चौकसे ने  जिला पंचायत रायसेन के बार्ड तीन से राजेंद्र बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।और अच्छी फाइट भी दी। श्री बघेल के निर्वाचन को लेकर उन्होंने निर्चाचन अधिकारी से लेकर हाईकोर्ट तक लम्बी लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811