Let’s travel together.

मतदान दिवस के मद्देनजर रायसेन आबकारी की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही,217 प्रकरण में 205 लोग  गिरफ्तार

0 156

देशी – विदेशी हाथ भट्टी मदिरा मात्रा 1565 बल्क लीटर एवं लाहन 31815 किलो ग्राम जप्त

रायसेन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायसेन  अरविन्द कुमार दुबे के निर्देश पर, सहायक आयुक्त आबकारी, श्रीमति वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में लोक सभा निर्वाचन 2024 अवधि में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत जिले में गठित उडनदस्तों (फ्लाईंग स्कॉट टीमों) द्वारा आदर्श आचार संहिता अवधि से दिनांक 5.04.2024 तक कुल217 प्रकरण में 205 लोगो को गिरफ्तार किया।

प्रकरणों में देशी / विदेशी / हाथ भट्टी मदिरा मात्रा 1565 बल्क लीटर एवं लाहन 31815 किलो ग्राम जप्त की गई है । जप्त मदिरा व लाहन का बाजार मूल्य 3643880/- है। आचार संहिता अवधि में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(2) में 3 वाहनों को भी अवैध मदिरा परिवहन करते हुए जप्त किया गया। जिनका बाजार मूल्य लगभग 145000 रुपये है।


श्रीमति वंदना पाण्डेय, सहायक आयक्त आबकारी रायसेन द्वारा बताया गया है दिनांक 5/5/24 को शाम 5 बजे से दिनांक 7/5/24 मतदान समाप्ति तक जिले में ड्राय डे प्रभावशील रहेगा‌। इस दौरान अवैध मदिरा का संग्रहण, परिवहन चौर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग 24/7 फील्ड मैं सक्रिय रहेगा।
साथ ही श्रीमती वंदना पांडेय द्वारा नागरिको से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811