Let’s travel together.

बैडमिंटन में शिवपुरी के खिलाड़ियों ने धार, भोपाल एवं इंदौर के खिलाड़ियों को हराकर किया बड़ा उलटफेर

0 89

 

-मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 6 दिवसीय प्रतियोगिता में लिया भाग

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 6 दिवसीय प्रतियोगिता में शिवपुरी के सभी खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन रहा। बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कोच निखिल चौकसे (नेशनल प्लेयर) ने जानकारी देते हुए बताया की अंडर 13 वर्ग पहले राउंड में जलज रघुवंशी ने धार के योग्य जोशी को 15-12, 15-9 से सीधे सेटों में शिकस्त देकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया दूसरे राउंड में जलज ने इंदौर के अक्षण कुलकर्णी को कड़े मुकाबले में 15 -14 एवं 15-8 से पराजित कर क्वालीफाई राउंड के टॉप 16 में प्रवेश किया । प्री क्वार्टर फाइनल में जलज का मुकाबला इंदौर के ईशान अली से हुआ जिसमे वह एक कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित हो गए।
बालिका अंडर 13 वर्ग में शिवपुरी की शानवी सिंह ने पहले राउंड में भोपाल की स्वरा वैद्य को एक कड़े मुकाबले में 15-6 , 10-15 , 15- 11, से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरे राउंड में शानवी सिंह का मुकाबला इंदौर की आराध्य श्रीवास्तव से हुआ जिसमें वह 15-10 5-15 10-15 से पराजित हो गई। अंडर 15 वर्ग में आर्यमन खंडेलवाल ने विदिशा के वंश दिवाकर को एक संघर्ष पुरुष मुकाबले में 15-11, 11-15 एवं 15-14 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। आर्यमन खंडेलवाल दूसरे राउंड में इंदौर के अजमेर बैग से 10-15,13-15 संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित हो गए। वही शिवपुरी के अर्णव शर्मा और विवेक छाबड़ा का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा। शिवपुरी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद देकर इन सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811