भोपाल के मेन स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन को सप्लाई देने वाली हाई टेंशन लाइन पर लटका,गंभीर हालत में अस्पताल भेजा
भोपाल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में यह बड़ी चूक आई सामने
भोपाल । मैंन स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन को सप्लाई देने वाली हाई टेंशन लाइन को पकड़ लिया।जिससे वह गभीर रूप से झूलस गया। मुख्य भोपाल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में यह बड़ी चूक सामने आई है।इसका वीडिओ भी वायरल हुआ हे।
बताया जा रहा है कि यहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक मालगाड़ी के ऊपर अचनक एक शख्स चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ देर इधर-उधर दौड़ने के बाद अचानक उसने ट्रेन को सप्लाई देने वाली हाई टेंशन लाइन को पकड़ लिया। हादसे में युवक बुरी तरह से झुलस गया है, युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी अनुसार प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़े शख्स ने जैसे ही हाईटेंशन लाइन के तार पकड़े, जोरदार धमाके के साथ युवक के शरीर में आग लग गई। झटका लगते ही उसका हाथ तर से छूट गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद उसके शरीर से धुआं निकल रहा था, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
फिलहाल, घटना के बाद स्टेशन प्रबंधन द्वारा तत्काल तारों में करंट बंद किया गया। इसके बाद जीआरपी टीम ने शख्स को ट्रेन से नीचे उतारा। वहीं, गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे अस्पताल रवाना कर दिया गया है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आखिरकार युवक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है ? , एक जानकारी ये भी सामने आई है युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। उसका नाम सोनू यादव बताया जा रहा है।