Let’s travel together.

पानी की कमी:नदी से स्थाई कनेक्शन,गांव तक पहुंची पाइप लाइन

0 257

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह । गर्मियों के मौसम में धरती सहित वातावरण भी तपने लगता है और भूमिगत जल कम हो जाता है ऐसे समय में लोगों का मुख्य ध्यान जलापूर्ति के लिए होता है वर्तमान समय में जहां पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लोग विभिन्न साधनों से दिनरात दूर दूर से पानी घरों तक ला रहे है जिसमें परिवार के छोटे-बड़े सभी सदस्य सहयोग करते दिखाई देते है तो जिले में कुछ ऐसे ग्राम भी है जो गर्मियों के समय में भी निश्चिंत है क्योंकि उनके गांव के पास से नदी गुजरती है जिसका वे भरपूर फायदा लेते है।

पर वे यह भूल जाते है कि टेस्टिंग किये बिना पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योकि पानी में घुली कुछ चीजें सिर्फ माइक्रोस्कोप से ही देखी जा सकती है,अगर नदी का पानी बहना बंद हो जाए तो उसके सूक्ष्म प्लांट्स खराब हो जाते है जिससे जमा पानी गन्दा हो जाता है जिसका क्लोरीनेशन करना पड़ता है या इस्तेमाल के पहले ब्लीचिंग डाला जाता है, परंतु शहर से लगभग 30 किमी दूर ग्राम देवरी जमादार के निकट से गुजरती ब्यारमा नदी पर स्थाई कनेक्शन और पानी के सप्लाई के लिए पाइप लाइन देखी जा सकती है
जिससे पानी खेतों और गांव तक जाता है आश्चर्य यह है कि पिछले पांच-छह सालों से यह प्रक्रिया जारी है परंतु किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया और नदी के पानी का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है और ग्रामीण इसका इस्तेमाल कर रहे है जबकि स्थानीय प्रशासन द्वारा समय समय पर निर्धारित किया जाता हैं कि गर्मियों के मौसम में सार्वजनिक कार्यों में नदी नालों के पानी का कम से कम उपयोग हो पर इस पर लोग ध्यान नहीं देते या ग्रामों में पानी की पर्याप्त-अपर्याप्त व्यवस्था होने के कारण नदियों से प्रबंध कर लेते है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811