मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के सागोनी वाले रास्ते पर बिजली केवल मात्र जमीन से 8 फीट की ऊंचाई पर लटक रही है इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है बिजली केवल लोगों के सिर पर लटक रही हैं। हालत ये है कि कई जगह ये बिजली केबल इतने नीचे लटके हैं कि हाथ बढ़ाकर इन्हें छू सकते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर लोग विभागीय अधिकारियों के पास कई बार चक्कर लगा चुके हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। दीवानगंज तालाब के पास रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि हमने कई बार बिजली कर्मचारियों से केवल ऊंची करने को कहा है मगर एक साल से ज्यादा समय हो गया अभी तक केवल ऊंची नहीं की गई है। जहां बिजली केवल लटक रही है उस जगह पर पहले एक खंबा गड़ा हुआ था ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ जाने के कारण खंभा टूट गया था टूटे हुए खंबे को एक साल पहले हटा दिया गया था। फिर बाद में उस जगह पर खंबा नहीं गड़ाया गया। तब से आज तक बिजली केबल जमीन से मात्र 8 फीट की ऊंचाई पर लटक रही है। जबकि इसी रोड से कई किसान के ट्रैक्टर ट्राली रोज निकलते हैं निकलते समय ट्रैक्टर ट्रॉली से केवल से टकरा जाती है। जब हवा चलती है तो केवल हवा में इधर-उधर लहराती रहती है कभी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। बिजली विभाग के कर्मचारी जो केवल नीचे लटक रही है उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। विभागीय अधिकारी जानबूझकर इससे बेपरवाह बने हुए हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।