Let’s travel together.

चिंता मत करना, लड़ाई जारी है… तिहाड़ जेल में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज से क्यों कही ये बात?

0 47

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 30 मिनट तक मुलाकात की और जनता को आश्वासन दिया कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. भारद्वाज ने बताया कि उनकी मुलाकात जंगला के जरिए केजरीवाल से हुई है और उनसे फोन पर बात की. दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मैं सीएम अरविंद केजरीवाल से मिला और उनसे आधे घंटे तक बात की. बीच में एक ग्रिल और एक शीशा था और दूसरी तरफ सीएम बैठे थे. हमने फोन के जरिए बातचीत की. उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को चिंता नहीं करनी चाहिए और दिल्लीवासियों के आशीर्वाद से वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.’ इंसुलिन के बारे में पूछे जाने पर वह भारद्वाज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह जानकारी आपको जेल प्रशासन से मिल सकती है.’

भगवंत मान ने भी की थी केजरीवाल से मुलाकात

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात की थी. बैठक के बाद पाठक ने बताया था कि केजरीवाल ने काम की प्रगति की समीक्षा करने के लिए हर हफ्ते दो मंत्रियों से मिलने की योजना बनाई है. वहीं, अपनी गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों से बात की थी और उन्हें सरकारी अस्पतालों में पानी की आपूर्ति और दवाओं की उपलब्धता जैसी चिंताओं को दूर करने का निर्देश दिया था. इसके अलावा पार्टी विधायकों को अपने क्षेत्रों का दौरा करने और लोगों की मदद करने का भी निर्देश दिया था.

ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को किया था गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद भी सीएम केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया. आम आदमी पार्टी का कहना है कि सीएम जेल से ही शासन चलाएंगे. AAP लगातार आरोप लगाती आई है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के चलते केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर केजरीवाल की गिरफ्तारी कराई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811