Let’s travel together.

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के घर-घर जाकर किया सघन जनसंपर्क

0 180

सी एल गौर रायसेन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे घर घर जनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक एक नरापुरा में मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे संपर्क किया एवं आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जन-जन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाकर लोकसभा में भेजने का निवेदन मतदाताओं से किया।

इस मौके पर मतदाताओं ने भी दिल से मतदान करने का भरपूर भरोसा भाजपा नेताओ को दिलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरद्रसिंह कुशवाह, जिला महामंत्री राजेश पंथी, नगर भाजपा अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा, दुष्यंत रिछारिया, सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अब लगातार नगर के सभी वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं के घर-घर पहुंच कर संपर्क करेंगे । अबकी बार 400 पर फिर तीसरी बार मोदी सरकार का नारा बुलंद करते हुए भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता वार्डों में मतदाताओं के पास पहुंच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811