Let’s travel together.

अज्ञात कारण से खेत में खड़ी फ़सल में लगी आग,दो एकड़ की फ़सल जलकर हुई राख

0 397

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
अभी गर्मी ठीक तरह से पड़ी भी नहीं थी कि किसानों को खेतों में आग लगना प्रारंभ हो गई। दीवानगंज के पास स्थित भोपाल विदिशा हाईवे पर  बालमपुर में अज्ञात कारणों से गेंहू की खड़ी फसल मैं आग लग गई। जिससे लगभग दो एकड़ की फसल जलकर राख हो गई।
बालमपुर निवासी इमरत सिंह पिता हजारी प्रसाद राय ने बताया कि 4 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से मेरे खेत में आग लग गई। जिससे लगभग 2 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख ह गई जिससे मुझे काफी नुकसान हुआ है।

आग लगने की जैसे ही खबर फैली वैसे ही ग्रामीणों द्वारा खेत पर जाकर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग ने विकराल रूप ले लिया था। इतने में ही गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। जिस तरफ से आग लगी थी उस तरफ से ट्रैक्टर चला कर बची हुई फसल को बम मुश्किल बचाई। दीपक बैरागी ,विवेक राय , बंटी मीणा, मनमोहन मीणा, गयाप्रसाद राय आदि ग्रामीणों ने खेत पर जाकर काफी मेहनत कर आग बुझाई और कहा कि समय रहते आग नहीं बुझाते तो आसपास के कई खेतों में आग फैल सकती थी। हल्का पटवारी पूजा ठाकुर एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जीएल बर्मा ने निरीक्षण कर पंचनामा बनाकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811