Let’s travel together.

गुना- शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नि प्रियदर्शनी राजे ने किया जनसंपर्क और लोगों से किया संवाद

0 89

इस क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता- प्रियदर्शनी राजे सिंधिया

– 7 मई को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार इस समय जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने शनिवार को पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भौंती में पहुंचकर यहां पर जनता से संवाद किया और जनता से अपील की कि वह 7 मई को भाजपा प्रत्याशी उनके पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच करके वोट डालें।

भौंती में जनता से संवाद करते हुए प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता से हमारे पारिवारिक संबंध है। विकास की सोच हमारी पहली प्राथमिकता रही है। प्रियदर्शनी राज्य ने कहा कि आज से 30 साल पहले जब मेरी शादी इस क्षेत्र में हुई थी तो जब हम पिछोर और चंदेरी आते थे तो सड़कें ज्यादा अच्छी नहीं थी लेकिन अब चारों तरफ अच्छी सड़के हैं। आज मैं खुद ग्वालियर से चलकर पिछोर 3 घंटे में पहुंच गई।

इस क्षेत्र में सड़कों का जाल हो, नए अस्पताल, नए स्कूलों का निर्माण हर क्षेत्र में सिंधिया परिवार ने विकास को पहली प्राथमिकता देते हुए काम कराएं हैं। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार्य प्रणाली की चर्चा करते हुए कहा कि वह दिल से काम करते हैं आपको अपना मानते हैं। आपको पहली प्राथमिकता देते हैं इसलिए आप भी 7 मई को घरों से निकले और भाजपा प्रत्याशी मेरे पति के लिए वोट डालें और उनके हाथों को मजबूत करें। अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने महिलाओं से बातचीत की और उनका हाल जाना। महिलाओं की अपील करते हुए कहा कि आने वाली 7 मई को वोट डालने के लिए जरूर जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811