Let’s travel together.

ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना, चार दिन की पोती को दादी ने गला घोंटकर मार डाला

0 97

ग्वालियर . एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें चार दिन की दुधमुंही पोती को उसकी दादी ने ही गला घोंटकर मार डाला। इतनी बेरहमी से पोती की हत्या करने की वजह सुनकर आपकी आंख से आंसू आ जाएंगे। मासूम बच्ची दिव्यांग पैदा हुई थी। दादी को बेटे की चाह थी, एक तो बेटी पैदा हुई, फिर वह दिव्यांग थी तो पहले ही दिन से सास बार-बार कह रही थी, इससे अच्छा तो बेटा बे-औलाद होता। फिर उसने बेटी की हत्या करने का ही षड़यंत्र रच डाला। चार दिन की मासूम नातिन को अस्पताल में साथ लेकर सोई और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह मृत मिली तो इसे सामान्य मौत बताकर अपने गुनाह पर पर्दा डालने की भी कोशिश की। लेकिन यह पाप छिपा नहीं, पुलिस ने जब पोस्टमार्टम करवाया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने पोती की हत्या करने वाली दादी को हिरासत में ले लिया है। इसमें हत्या की एफआइआर दर्ज की जा रही है।

यह है पूरा मामला:

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली गर्भवती महिला 23 मार्च को कमलाराजा अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी जन्म से ही दिव्यांग निकली। महिला की सास को दिव्यांग बेटी होना खटक गया। 27 मार्च की रात सास नातिन को साथ लेकर सोई थी, सुबह दुधमुंही बच्ची मृत मिली। इसके बाद महिला ने अपने मायके वालों को बुला लिया। बेटी की मौत को सास सामान्य बता रही थी, लेकिन महिला शुरू से ही बोल रही थी, उसकी बेटी की हत्या की गई है। महिला के मायके वालों ने सास की मारपीट भी उसी दिन कर दी थी। सीएसपी अशोक सिंह जादौन, कंपू थाना प्रभारी अमित शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। पहले तो ससुराल वाले पोस्टमार्टम नहीं कराने दे रहे थे, जब महिला अड़ गई तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और मर्ग कायम कर लिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिसमें मासूम बच्ची की हत्या का राज खुल गया।

कलियुगी पिता भी बेटी की मौत से नहीं बिलखा, मां नहीं करवाती पोस्टमार्टम तो दफन हो जाता मासूम की हत्या का राज

मासूम बच्ची का पिता भी अपनी मां के पाप को छिपाने के लिए साथ देने लगा। वह मासूम बेटी की मौत से बिलख नहीं रहा था, बल्कि मां को बचाने के लिए पोस्टमार्टम न करवाने का दबाव पुलिस पर डाल रहा था। मां अड़ गई और पोस्टमार्टम करवाया। अगर बच्ची की मां पोस्टमार्टम नहीं करवाती तो मासूम की हत्या का राज उसकी लाश के साथ ही दफन हो जाता।

मासूम बच्ची की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि गला दबाकर उसकी दादी ने ही हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस मामले में हत्या की एफआइआर कंपू थाने में दर्ज की जा रही है।

अशोक सिंह जादौन, सीएसपी, इंदरगंज सर्किल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |     पुलिस की अवैध जुए पर बड़ी कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार,8फरार, ₹22,500 नगदी एवं ताश के पत्ते जब्त     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अनूपपु्र जिला सम्मेलन 16 जुलाई को     |     UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस     |     सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म     |     आषाढ़ अमावस्या पर घर-घर पूजन और मंदिरों में कथा-भंडारों की धूम     |     बालमपुर घाटी की के ऊपर फिर हादसा, भदभदा हनुमान मंदिर के सामने पुलिया से नीचे गिरा ट्रक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811