Let’s travel together.

कौड़ी नदी के पास मिले गोवंश के अवशेष के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 552

रायसेन थाना कोतवाली को मिली सफलता

रायसेन । सांची मार्ग पर स्थित कोड़ी नदी के पास को मिले गोवंश के अवशेष के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 9 अप्रैल बुधवार को कोड़ी नदी के पास गोवंश के अवशेष मिले थे जिस पर फरियादी जगदीश लोधी व मजीद खान निवासी कोड़ी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था वही गौरक्षक और हिंदू संगठनों ने भी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की थी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विकास कुमार शाहवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार को आरोपियों की गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिए थे इस पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना कोतवाली प्रभारी संदीप चौरसिया के द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की दिन-रात तलाश की गई।

तकनीकी साक्ष्यों व मुखबारी के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अबू बकर, निवासी ग्राम पिपलाई और सलमान खान निवासी इस्लामपुर भोपाल, आमिर कुरैशी निवासी राहतगढ़ को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई इस पर उन्होंने अपना जुर्म कबूलते हुए कोड़ी पुल के पास 8 अप्रैल की रात को अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली इस पर अबू बकर सलमान कुरेशी को गिरफ्तार कर घटना में घटना में उपयोग की गई एक कार और एक मोटरसाइकिल को जप्त की है, एवं एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में टीम में यह पुलिसकर्मी रहे शामिल

आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए थाना कोतवाली की टीम में सतीश जालवान, मुकेश चौरसिया सुरेंद्र सिंह अमित राजपूत संजीव धाकड़ दुर्गेश राजपूत हरबंस बघेल जयदीप शामिल थीं जिनकी मुख्य भूमिका रही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार टीम में शामिल पुलिस जवानों द्वारा दिन-रात मेहनत की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811