बेमौसम बारिश से लाखों का नुकसान, खेत खलियान, खरीदी केदो पर रखी फसल भीगी
सी एल गौर रायसेन
आसमान में अचानक बादल छाने और तेज हवा आंधी के बीच तेज बारिश होने के कारण किसानों के खेत खलियानों से लेकर खरीदी केन्द्रों के बाहर रखी फसल को काफी नुकसान होने की जानकारी मिली है।अन्नदाता किसान अचानक बारिश देखकर घबरा गए और आनंद आनंद में अपने कल्याण में रखी फसल को पन्नी तिरपाल आदि डालकर फसल को सुरक्षित किया किसानों का कहना है कि भगवान अब तो रहम करें, अभी हमारे खेतों से लेकर खालियानो में करोड़ों का माल रखा है इसका क्या हाल होगा। वैसे भी देखा जाए तो यह समय अन्नदाता के लिए सोने के समान है, क्योंकि साल भर की खून पसीने की कमाई बर्बाद न हो जाए इस डर की वजह से क्षेत्र के किसान घबराए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार अभी कई गांव में गेहूं की कटनी चल रही है तो कई किसानों का माल खलियानों में खुले में पड़ा हुआ है, जिसे बे मौसम बारिश से नुकसान हो सकता है। अचानक तेज हवा आंधी के बीच लाइट भी बंद हो गई जिसके कारण अंधकार की स्थित वन गई लोग समझ नहीं पाए कि अचानक आसमान से यह कैसी आफत बरस पड़ी। वैसे ही अन्नदाता कई परेशानियों से होकर गुजर रहा है और ऊपर से मौसम बारिश ने उसे परेशान कर रखा है। गांव के किस अमरसिंह पटेल, भाव सिंह, पूरन सिंह, दीवान सिंह ,रोशन लाल, बहादुर सिंह आदि ने बताया कि अचानक बे मौसम बारिश से जहां एक और खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है वहीं दूसरी तरफ हमारे खलियान में रखी फसल का भी नुकसान हुआ है, हम लोगों ने फसल की सुरक्षा को लेकर इंतजाम कर रखे हैं। परंतु बेमौसम बारिश से नुकसान तो होता ही है।
खरीदी केन्द्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं खुले में पड़ा माल
क्षेत्र में हुई बे मौसम बारिश के कारण खरीदी केन्द्रों के बाहर रखा हजारों कुंटल माल भी बारिश में भीग गया है, खरीदी केन्द्रों पर माल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। सोमवार को हुई अचानक बारिश के कारण कई खरीदी केन्द्रों पर माल भीगने की जानकारी मिली है । बारिश ने खुले में पड़े माल को नुकसान पहुंचा है। अभी तो खरीदी केन्द्रों पर माल की खरीदी शुरू हुई है और ऊपर से बेमौसम बारिश ने परेशानी में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है।