Let’s travel together.

बारिश के बीच गैरतगंज में जलसंकट के हालात, हर एक दो दिन में आ रहे लीकेज, ठप्प हो रही जलापूर्ति

0 190

– सेमरी पेयजल योजना का नहीं मिल रहा लाभ
– नगरवासी लंबे समय से भोग रहे परेशानी, जलापूर्ति बाधित होने से हो रहा जल संकट

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज नगर में पेयजल सप्लाई के लिए लागू एकमात्र सेमरी जलावर्धन योजना का बिगड़ा ढर्रा सुधरने का नाम नही ले रहा है। बारिश के मौसम में भी नगरवासियों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। आए दिन लीकेज से व बिजली सप्लाई की समस्या से वाटर सप्लाई ठप हो रही है। आलम यह है कि हर एक दो दिन में लाइन में लीकेज आ रहे हैं तथा जलापूर्ति ठप हो रही है।
नगर की पेयजल योजना को सुचारू चलाने एवं नगरवासियों को पेयजल सप्लाई में सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए करोड़ों लागत की सेमरी जलावर्धन योजना नगरवासियों के लिए अभिशाप बनकर सामने आई है। कुछ वर्ष पूर्व लागू हुई योजना पहले अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ठेकेदार की मिलीभगत के चलते हुए घटिया कार्य के कारण गड़बड़ी की भेंट चढ़ गई तो अब रोज लीकेज आ रहे हैं तथा लाइन फूट रही है। जिससे सप्ताह में कई बार वार्डों में पानी नहीं पहुंच रहा है।

नागरिक सोशल मीडिया पर जल संकट को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं वहीं कई लोग इस समस्या को लेकर ज्ञापन भी दे चुके हैं। इस अव्यवस्था एवं अनियमितता के बाद भी प्रशासन द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा है। नतीजतन नगरवासियों को पेयजल सप्लाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रही तथा लोग बारिश के दौर में भी जलसंकट का सामना कर रहे हैं। ताज़ा स्थिति में आधा दर्जन स्थानों पर पाइप लाइन फूट चुकी है। लाइन फूटने के कारण तथा यत्र तत्र लीकेज के कारण से सप्लाई बार बार आए दिन ठप हो रही है। बीते कुछ माहों में तो नगरवासियों को हर माह मात्र दस से पंद्रह दिन ही पानी मिल पाया है। नगरवासी संजीव राय, मोहित ठाकुर, राजदीप जैन, जुबेर खां सहित अन्य ने बताया कि अव्यवस्था के कारण कई महीनों से मुश्किल से पानी मिल पा रहा है। वहीं नियमानुसार पेयजल सप्लाई नहीं होने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।

ये कारण बताकर नहीं होती सप्लाई

नगर में सेमरी जलावर्धन योजना से अक्सर ठप रहने वाली जलापूर्ति सप्लाई करने वाले अमले के द्वारा विभिन्न कारण बताकर रोकी जा रही है। लोगों के मोबाइल पर आने वाले मैसेज में लाइन में लीकेज, लाइन का फूटना, बिजली का न होना, सड़क निर्माण आदि कारण बताकर अक्सर सप्लाई ठप है जिससे नागरिक अत्यधिक परेशान हैं। योजना में हो रही गड़बड़ी के चलते आए दिन लाइन में लीकेज हो रहे हैं जिस पर कार्रवाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर फुट रहा नागरिकों का गुस्सा

सेमरी वाटर सप्लाई बारिश के दौर में भी ठप रहने पर बीते दो दिन से नागरिक सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता से अनेक वार्डों में हफ्तों में पानी पहुंच रहा है। जिस पर तुरंत सुधार किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811