Let’s travel together.

गोल्ड पहली बार 71 हजार के पार, इन 5 कारणों से हुआ ये चमत्कार

0 103

कहते हैं ना चमत्कार को नमस्कार है. आज और गोल्ड और सिल्वर के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. रोज इन दोनों की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है. हर रोज ही दोनों ही अपने 24 घंटे पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रहे हैं. सोमवार को गोल्ड पहली बार 71 हजार रुपए के आंकड़ें को पार कर गया. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली और पहली बार 82 हजार रुपए के लेवल को क्रॉस कर ​गया. इंटरनेशनल मार्केट में तो पहले से ही तेजी देखने को मिल रही है.

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर सोने और चांदी की कीमत में तेजी आखिर किस वजह​ से देखने को मिल रही है. वास्तव में इसके पीछे 5 कारण है. जिसमें सबसे बड़ा कारण मीडिल ईस्ट और यूरोप में जियो पॉलिटिकल टेंशन है. मीडिल ईस्ट की टेंशन में नयश प्लेयर उतर कर सामने आ गया है. वो है ईरान. जो अपने सीनियर मिलिट्री ऑफिसर का बदला इजारयल से लेना चाहता है. दूसरे कारणों में यूएस फेड रेट कट की उम्मीदें, चीन की ओर गोल्ड की अग्रेसिव खरीदारी, दुनिया के बड़े देशों में आम चुनाव के दौरान अनिश्चितता और भारतीय रुपए में गिरावट प्रमुख हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें कितनी हो गई हैं. साथ ही उन कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं…

सोना पहली बार 71 हजार के पार

कुछ महीने पहले ​इस बात की किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि आखिर गोल्ड की कीमतें 71 हजार रुपए पार कर जाएगी. सोमवार को गोल्ड ने वायदा बाजार में इस आंकड़ें को पार कर लिया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड के दाम 71,080 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ लाइफ टाइम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए. सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर गोल्ड के दाम 244 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 70,880 रुपए पर कारोबार कर रहा था. वैसे आज सोने की कीमतें तेजी के साथ 70,999 रुपए पर ओपन हुई. जबकि बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गोल्ड की कीमत 70,636 रुपए पर क्लोज हुई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811