Let’s travel together.

कार से भाग रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, पीछा कर रही थी पुलिस… तभी गाड़ी में दोनों ने खा लिया जहर

0 77

यूपी के आगरा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां लखनऊ से नोएडा जा रहे प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की. दोनों कार में सवार थे और पुलिस उनका पीछा कर रही थी. उन्हें जैसे ही इस बात की भनक लगी तो दोनों ने गाड़ी के अंदर ही जहर खा लिया. उस वक्त वे आगरा पहुंचे थे. एक्सप्रेसवे पर कार रोककर दोनों ने जहर खा लिया. जैसे ही पुलिस उन तक पहुंची, दोनों बेहोश पड़े थे. फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रेमी का आगरा के CHC अस्पताल में ही इलाज चल रहा है. जबकि, प्रेमिका की गंभीर हालत को देखते हुए पुष्पांजलि अस्पताल रेफर किया गया है. दोनों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. प्रेमी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के डर से ही जहर खाया था. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है.

मामला खंदौली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक का उसी के गांव की एक नाबालिग लड़की से अफेयर है. दोनों के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया. प्रेमी जोड़ा शादी करना चाहता था. लेकिन घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे. इसलिए दोनों घर से भाग गए. वे लखनऊ से नोएडा के लिए कार में सवार होकर निकले.

कपल ने खाया जहर

इसी बीच दोनों के घर वालों ने पुलिस में इसकी शिकायत दे दी. पुलिस भी तुरंत एक्शन में आई. उन्होंने प्रेमी जोड़े का पीछा करना शुरू कर दिया. साथ ही बाकी जिलों की पुलिस को भी दोनों के बारे में बता दिया. लेकिन जब इस बात की भनक प्रेमी जोड़े को लगी तो वे डर गए. पुलिस न पकड़ ले, इसी डर से दोनों ने आगरा के खंदौली में कार रोकी और जहर खा लिया. जहर खाते ही दोनों बेहोश हो गए. तभी आगरा पुलिस भी वहां आ पहुंची. दरअसल, लखनऊ पुलिस की सूचना पर आगरा पुलिस भी उन्हें ढूंढ रही थी. उन्होंने बेहोश पड़े प्रेमी जोड़े को देखा तो लखनऊ पुलिस को सूचना दी. साथ ही ACP सुकन्या शर्मा और थाना खंदौली इंचार्ज राजीव कुमार सोलंकी ने दोनों को तुरंत गंभीर हालत में CHC पहुंचाया.

डॉक्टरों ने लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए पुष्पांजलि अस्पताल रेफर कर दिया है. जहां अभी भी लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, लड़के की हालत खतरे से बाहर है. उसका सीएचसी में ही इलाज चल रहा है. लखनऊ पुलिस भी आगरा पहुंच गई है. साथ ही प्रेमी जोड़े के परिजन भी आगरा पहुंच गए हैं. मामले में जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811