Let’s travel together.

दतिया: टोल प्लाजा पर गोलीबारी, जान बचाने कुएं में कूदे 2 कर्मचारी; हुई मौत

0 80

मध्य प्रदेश के दतिया में बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा. एक टोल प्लाजा पर बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी से खुद को बचाने की कोशिश के दौरान कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई.

दतिया में टॉल प्लाजा पर बेखौफ बदमाशों ने कहर बरपाया. 15 मिनट तक यहां लगातार फायरिंग होती रही. फायरिंग की घटना से टॉल प्लाजा के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. इसी बीच गोलीबारी से खुद को बचाने की कोशिश के दौरान कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

15 मिनट तक गोलीबारी करते रहे बदमाश

एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई यह घटना मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर चिरूला थानाक्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है. उनके अनुसार बदमाश करीब 15 मिनट तक गोलीबारी करते रहे. चिरूला के थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि छह मोटरसाइकिलों पर 12 बदमाश टोल प्लाजा पहुंचे और उन्होंने वहां काम करने वाले कर्मचारियों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. अचानक हुई गोलीबारी के कारण टोल प्लाजा के कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. उनमें से कुछ पास के खेतों की ओर भागे और उनमें से दो वहां कुएं में गिर गए.

इलाके में मचा हड़कंप

दोनों मृतकों के शव बुधवार सुबह कुएं से निकाले गए. थाना प्रभारी भार्गव ने कहा कि बदमाश करीब 15 मिनट तक गोलीबारी करते रहे और उन्होंने 20 से 30 राउंड गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811