मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम सेमरा रोड पर एक कार अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे जाकर पलट गई गनीमत रही की कार चला रहा व्यक्ति को मामूली सी चोट आई है।
भोपाल विदिशा हाईवे से लेकर सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक रोड बन रहा है जिसका निर्माण कार्य 1 साल से चल रहा है। ठेकेदार ने सेमरा से लेकर भोपाल विदिशा हाईवे तक रोड पर गिट्टी बिछा रखी है इसी गिट्टी पर बुधवार को एक कार अनियंत्रित होते हुए खेत में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि कार चालक को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई एक बड़ी अनहोनी टल गई। पलटने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रोड पर गिट्टी पड़ी रहने के कारण मोटरसाइकिल चालक और फोर व्हीलर चालक 1 साल से परेशान हो रहे हैं। रोड का निर्माण कार्य कछुए की चाल से चल रहा है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।