Let’s travel together.

जून में सहायक प्राध्यापक, राज्य और वन सेवा की परीक्षा की तारीख तय

0 63

इंदौर। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) को अपनी आगामी सारी परीक्षाएं रिशेड्यूल करना पड़ी है। निर्वाचन कार्यों में अधिकारियों की ड्यूटी होने के चलते अप्रैल-मई में एक भी परीक्षा नहीं रखी है। ये सारी परीक्षाएं जून से करवाई जाएगी।

वैसे जून में तीन परीक्षाएं रखी गई है, जिसमें आठ विषयों में 820 से अधिक रिक्त पदों के लिए सहायक प्राध्यापक की परीक्षा होगी, जो 9 जून को रखी गई है। वैसे इन दिनों सहायक प्राध्यापक में उन उम्मीदवारों से आवेदन मांगवाएं जाएंगे, जिन्हें अतिथि विद्वान का अनुभव व दस वर्ष की आयु सीमा से वंचित रखा गया था। बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन 5 से 13 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। हालांकि सहायक प्राध्यापक के साथ ही 129 खेल अधिकारी और 200 ग्रंथपाल के पद रखे है।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 पहले अप्रैल में करवाई जाना थी, लेकिन अप्रैल-मई के बीच अलग-अलग चरणों में मतदान है। ऐसे में परीक्षा करवाने में आयोग को थोड़ी दिक्कतें आ रही थी। सरकारी कालेज को बनाए केंद्र पर स्टाफ की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगाई थी। 110 पदों के लिए ढ़ाई लाख अभ्यर्थियों का ध्यान रखते हुए आयोग ने परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया। 23 जून से परीक्षा होगी।
वहीं जून आखिर में राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 भी रखी गई है। 140 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 2961 उम्मीदवार बैठेंगे। 12 सहायक वन संरक्षक और 128 क्षेत्रपाल के रिक्त पद रखे है। आयोग ने यह परीक्षा 30 जून को करवाना का फैसला लिया है। आयोग के मुताबिक, जुलाई से दिसंबर के बीच 9 अन्य भर्ती परीक्षा भी रखी है। इनका शेड्यूल पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811