Let’s travel together.

BSP ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, नगीना से चंद्रशेखर के सामने होंगे सुरेंद्र पाल सिंह

0 108

लोकसभा चुनाव 2024 के तारीख की घोषणा के बाद सभी पार्टी चुनाव की तैयारियों में और तेजी से जुट गए है. इसी बीच बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के अलावा अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी(BSP) ने भी उत्तर प्रदेश की 16 सीटों की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. अभी तक बसपा की यह पहली लिस्ट जारी हुई है.

जारी की गई इस लिस्ट में कुछ उलट फेर भी किया गया है, जिसमें सहारनपुर से बीएसपी सांसद फजलुर रहमान की जगह इस बार माजिद अली का नाम उम्मीदवार के तौर पर ऐलान किया गया है. बिजनौर की सीट पर भी उम्मीदवार का नाम बदल दिया गया है, जहां पिछली बार इस सीट से मलूक नागर सांसद बनाया गया था वहीं इस बार उनकी जगह पर विजेंद्र सिंह को टिकट मिला है.

नगीना सीट के बदले उम्मीदवार

सांसद गिरीश चंद्र जाटव को नगीना की जगह इस बार बुलंदशहर से टिकट दिया गया है, गिरीश चंद्र जाटव पिछली बार नगीना सुरक्षित सीट से लड़े थे. उनकी जगह नगीना क्षेत्र के उम्मीदवार के तौर पर सुरेंद्र पाल सिंह को चुना गया है. सुरेंद्र पेशे से वकील हैं, जो कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं. उन्होंने कई सालों तक वकालत की उसके बाद राजनीति में आ गए. साल 2020 में सुरेंद्र पाल सिंह मेरठ से एमएलसी और साल 2022 में बसपा के टिकट पर पुरकाजी विधानसभा से चुनाव लड़े थे.

 

किस सीट से कौन बने उम्मीदवार

बसपा की जारी हुई लिस्ट में सहारनपुर की सीट से माजिद अली, कैराना सीट से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर सीट से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर सीट से विजेन्द्र सिंह, नगीना की सीट से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर क्षेत्र की सीट से जीशान खान, संभल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतबुद्धनगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर से डॉ दोदराम वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811