Let’s travel together.

BSP ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, नगीना से चंद्रशेखर के सामने होंगे सुरेंद्र पाल सिंह

0 113

लोकसभा चुनाव 2024 के तारीख की घोषणा के बाद सभी पार्टी चुनाव की तैयारियों में और तेजी से जुट गए है. इसी बीच बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के अलावा अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी(BSP) ने भी उत्तर प्रदेश की 16 सीटों की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. अभी तक बसपा की यह पहली लिस्ट जारी हुई है.

जारी की गई इस लिस्ट में कुछ उलट फेर भी किया गया है, जिसमें सहारनपुर से बीएसपी सांसद फजलुर रहमान की जगह इस बार माजिद अली का नाम उम्मीदवार के तौर पर ऐलान किया गया है. बिजनौर की सीट पर भी उम्मीदवार का नाम बदल दिया गया है, जहां पिछली बार इस सीट से मलूक नागर सांसद बनाया गया था वहीं इस बार उनकी जगह पर विजेंद्र सिंह को टिकट मिला है.

नगीना सीट के बदले उम्मीदवार

सांसद गिरीश चंद्र जाटव को नगीना की जगह इस बार बुलंदशहर से टिकट दिया गया है, गिरीश चंद्र जाटव पिछली बार नगीना सुरक्षित सीट से लड़े थे. उनकी जगह नगीना क्षेत्र के उम्मीदवार के तौर पर सुरेंद्र पाल सिंह को चुना गया है. सुरेंद्र पेशे से वकील हैं, जो कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं. उन्होंने कई सालों तक वकालत की उसके बाद राजनीति में आ गए. साल 2020 में सुरेंद्र पाल सिंह मेरठ से एमएलसी और साल 2022 में बसपा के टिकट पर पुरकाजी विधानसभा से चुनाव लड़े थे.

 

किस सीट से कौन बने उम्मीदवार

बसपा की जारी हुई लिस्ट में सहारनपुर की सीट से माजिद अली, कैराना सीट से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर सीट से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर सीट से विजेन्द्र सिंह, नगीना की सीट से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर क्षेत्र की सीट से जीशान खान, संभल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतबुद्धनगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर से डॉ दोदराम वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समय रहते पहचानें मधुमेह का खतरा, NMO शिवपुरी ने चलाया जागरूकता अभियान     |     132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811