Let’s travel together.

आजादी का अमृत महोत्सव मेला आयोजित करने हुई बैठक

0 144

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 अप्रैल को मनाया जाएगा महोत्सव
-मेले में लगभग 500 विभिन्न रोगों के रोगियों का किया जाएगा परीक्षण

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 अप्रैल को आयोजित होने वाले आजादी अमृत महोत्सव की तैयारी को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यवस्था जुटाने अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस मेले को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने एसडीएम ने निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार सांची नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 अप्रैल को आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए आज स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रायसेन एसडीएम एलके खरे ने की। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ प्रदीपकुमार छलोत्रे, नायब तहसीलदार नियति साहू, नप के संपत्ति अधिकारी रघुनंदन प्रसाद शर्मा, महिला बाल विकास की और से उनके प्रतिनिधि आयुष चिकित्सक डॉ दिलीप महेश्वरी, स्कूल शिक्षा विभाग की और से एवं केमेश्ट ऐशोसियन की और से सत्येन्द्र सोनी, लायंस क्लब के एच बी सिंह, मुख्य विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके राय, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी राजश्री तिडके सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीबीएमओ डा राय ने बताया कि आगामी 18 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन के निर्देशानुसार विखं मुख्यालय पर आजादी अमृत महोत्सव मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में लगभग पांच सौ विभिन्न रोगो के रोगियों का परीक्षण किया जाएगा। इस मेले में रोगियों को आधार कार्ड से लिंक कर हेल्थ आई डी बनाई जाएगी।इस दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे और रोगियों का परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। वहीं एसडीएम श्री खरे ने सभी विभागों के अधिकारियों को इस मेले के आयोजन के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नप अधिकारियों को पेयजल साफ सफाई व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंपलेट तथा फ्लेक्स बनाए जाए तथा प्रचार प्रसार किया जाए। जिससे इस मेले का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें। मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी द्वारा शुभारंभ करने की संभावना है। मेले की व्यवस्था सांची अस्पताल परिसर में ही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811