Let’s travel together.

दो बाइको की आमने सामने भिंडत, दोनो चालको की मौत, दो घायल, रेफर

0 79

तारकेश्वर शर्मा  सिलवानी रायसेन

गुरुवार की देर रात्रि में राजमार्ग 15 सिलवानी बटेरा मार्ग के ग्राम गुंदरई के पास दो बाइको की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई। दोनो चालको की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे ग्राम गुंदरई के पास मनीष अहिरवार अपनी हीरो स्पेलेंडर बाइक से राजेश अहिरवार के साथ अपने ग्राम खैरी जा रहे थे, वही राधेश्याम लोधी भी अपनी हीरो स्पेलेंडर बाइक से अपने साथी हल्के लोधी के साथ सिलवानी से ग्राम पहेरिया जा रहे थे। गुंदरई के पास दोनो बाइको की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई।

जिससे मनीष अहिरवार पिता गरीब दास अहिरवार उम्र 20 साल निवासी चुन्हेटिया हाल निवास खैरी, राधेश्याम लोधी पिता छिदामीलाल लोधी उम्र 30 साल निवासी पहेरिया की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही घटना में राजेश अहिरवार पिता पूरन अहिरवार उम्र 30 साल निवासी खैरी, हल्के लोधी निवासी पहेरिया को गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना बम्होरी पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया।
इस संबंध ने ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एच एन मांडरे ने बताया कि दो बाइक सवारो का प्राथमिक उपचार के बाद रात्रि में रैफर किया गया और दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जिनका पोस्टमार्टम किया गया।
इस संबंध में बम्होरी थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि गुंदरई के पास दो बाइको की भिंडत में दो की मौत हो गई और दो घायल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811