Let’s travel together.

युवक कांग्रेस ने व्यापाम घोटाले एवं पेपर लीक को लेकर मशाल जुलूस निकाला

0 429

मध्यप्रदेश सरकार का युवाओ के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़

राज्यपाल के नाम SDM को दिया ज्ञापन

दोषी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जिनके कॉलेज से पेपर लीक हुआ है उन्हें बर्खास्त करने की मांग

रायसेन।युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा एवं पूर्व प्रदेश सचिव रूपेश तंतवार के नेतृत्व में व्यापाम घोटाले एवं पेपर लीक को लेकर हल्ला बोलते हुए मशाल जुलूस निकाला। भोपाल सागर तिराहे से

एसडीएम कार्यालय पहुंच कर मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओ के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ कर रही है युवाओ का भविष्य फिर से दाव पर है।मंत्रियों के कॉलेज पेपर लीक हो रहे है ।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस घोटाले की निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियो पर कार्यवाही की जाए।एवं दोषी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जिनके कॉलेज से पेपर लीक हुआ है उन्हें बर्खास्त किया जाये।अगर दोषियो पर कार्य वही नही होती तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी।


मशाल जुलुस में विकास शर्मा,रूपेश तंतवार, मनोज अग्रवाल,दौलत सेन, सुनील खत्री,असलम खान, राजू माहेष्वरी, प्रभात चावला अकील इंडियन, कम्मू सेन ,अभिषेक सेन, नीलेश शर्मा नितिन सेन, विक्की सराठे, अंशुल खटीक, रोहित यादव, रोहित बघेल, गज्जू यादव, संजू विश्वकर्मा, शुभम सराठे,यश शर्मा, गुड्डू कुरेशी, संजय विश्वकर्मा,अभिषेक ठाकुर,फरान अली,
शिवराज ठाकुर,सुनील ठाकुर, विशाल ठाकुर एवम अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811