मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 शुक्रवार शाम 6 बजे के लगभग मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होते हुए रोड पर गिर गई। मोटरसाइकिल पर बैठे पति-पत्नी भी गाड़ी सहित रोड पर गिर गए। जिस सोना बाई पति गंगाराम उम्र 55 वर्ष निवासी अहमदा नगर जिला विदिशा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं से गुजर रहे सेमरा सरपंच भानु लोधी ने अपनी कार में घायल महिला को बिठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज लेकर आए जहां पर मेडिकल ऑफिसर एके माथुर द्वारा घायल महिला का इलाज किया गया। दोनों पति पत्नी भोपाल मैं रह रहे अपने लड़के में मिलने गए थे शुक्रवार को अपने घर अहमदा नगर वापस लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। हालांकि बाइक चला रहा है गंगाराम को कोई चोट नहीं लगी। दीवानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।