मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी के सामुदायिक भवन में टीवी रोग से मुक्ति के लिए एडल्ट बीसीजी टीकाकरण किया गया। जिसमें गांव के कई ग्रामीणों ने आकर टीका लगवाया। बता दे कि संक्रमण रोगों से होने वाली मौतों में टीबी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इस रोग से बचाव हेतु प्रभावी उपायों में से टीका एक ऐसा उपाय है जिससे टीबी के नए मामलों और मृत्युदर को रोका जा सकता है। वयस्क नागरिकों को टीबी से बचाने के लिए शासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत बीसीजी का टीका 18 वर्ष से अधिक आयु के 06 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जा रहा है। इसमें जिन व्यक्तियों को पूर्व में टीबी हुई हो, टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति तथा मधुमेह के मरीजों को उनकी सहमति उपरांत बीसीजी टीका लगाया जाएगा। भारत में जन्म के समय या जीवन के पहले वर्ष के भीतर बच्चों को बीसीजी दी जाती है, यह टीका बच्चों को टीबी के गंभीर रूपों से बचाता है। हाल के प्रमाणों से यह पता चला है कि वयस्कों में बीसीजी टीके की अतिरिक्त डोज उनकी प्रतिरोधक क्षमता को और बढ़ा सकती है तथा उन्हें अगले 10 से 15 वर्षो तक टीबी की बीमारी से बचा सकती है। यह टीका सबसे सुरक्षित टीकों में से एक है। यह नियमित रूप से जन्म के समय या जीवन के पहले वर्ष के दौरान दिया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक टीवी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर एएनएम हर्षा शाक्या, आशा सहयोगिनी माया प्रजापति, आशा कार्यकर्ता आशा सेन, राधा साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रही।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।