Let’s travel together.

दीन दुखियों की सेवा को समर्पित अपना घर आश्रम का स्थापना दिवस मना

0 138

बाबा कल्याण दास जी ने कहा इससे बड़ा कोई धर्म नहीं
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
दीन दुखियों की सेवा को समर्पित शकुंतला गोपाल फाउंडेशन द्वारा स्थापित अपना घर आश्रम का रविवार को प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी अमरकंटक ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

अमरकंटक कल्याण आश्रम से पधारे परम तपस्वी बाबा कल्याण जी ने रायपुर के गौड़ी में स्थापित अपना घर आश्रम के संस्थापक शकुंतला गोपाल फाउंडेशन के प्रमुख गोपाल प्रसाद अग्रवाल विजित अग्रवाल को इस पुनीत कार्य के लिए अपना मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा कि यहां जिस तरह से प्रभुजनो की सेवा की जा रही है और जिस तरह से जिनका कोई नहीं जो बीमार लाचार बेसहारा हैं उन्हें सहारा दिया जा रहा उनकी सेवा की जा रही यही सच्चा मानव धर्म है।


संथापक गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि बेसहारा बीमार असहाय प्रभुजनो की सेवा से असीम शांति मिलती है मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं
दो सौ बीमार लाचार असहाय लोगो की हुई सेवा
बीते एक साल में अपना घर आश्रम सेवा सदन में करीब दो सौ बीमार लाचार असहाय लोगो को सहारा देकर उनका समुचित उपचार उनकी समुचित देखभाल कर आश्रम से उन्हें एक नई जिंदगी मिली है यहां उन्हें प्रभुजन नाम से पुकारा जाता है सालभर में संस्था से पूर्ण स्वस्थ्य होकर 50 प्रभुजनो को अपना बिछड़ा हुआ परिवार भी मिला है ।


रविवार को गरिमामय समारोह के साथ अपना घर आश्रम का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया संस्था की ओर से इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत ओर प्रतिभोज भी हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811