Let’s travel together.

किसानों के नाम पर नेताओं ने बड़े-बड़े नारे दिए-वादे किए, जमीन पर बदलाव पीएम मोदी ही लाए : नड्डा

105

हनुमानगढ़ । राजस्थान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसानों के नाम पर बड़े-बड़े नारे दिए गए, बड़ी-बड़ी बातें की गईं, लेकिन किसान के लिए जमीन पर परिवर्तन लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ 20 लाख किसानों के मामले को सेटल किया। राजस्थान में सिख समाज द्वारा आयोजित किसान संगत अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आज किसान सम्मान निधि से 11 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हैं और उसमें से भी 77 लाख किसान राजस्थान से हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे सिख गुरुओं ने, हमारे सिख भाइयों ने जितना काम देश के लिए किया है,  देश की रक्षा के लिए किया है उसे देश कदापि नहीं भुला सकता। सिखों के साथ भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक दलों ने केवल राजनीति की है। आज आप अपना सामान अपने खेत से ई-नाम के माध्यम से कहीं भी बेच सकते हैं। मैं अपने किसान भाइयों से आग्रह करूंगा कि पुरानी व्यवस्थाओं में विश्वास मत करो, कम्यूटर का जमाना है और आज आपको अपने कंप्यूटर से पता चल जाएगा कि कहां आपको आपकी फसल का बेहतर दाम कहां मिलेगा।
जेपी नड्डा ने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि किसान को भी पेंशन मिलेगी। आज मैं चाहूंगा कि हमारे ज्यादा से ज्यादा किसान किसान मानधन योजना से जुड़ें और लाभ उठाएं। यहां आदमी के स्वास्थ्य की चिंता नहीं होती थी मिट्टी की हेल्थ की क्या चिंता होगी, लेकिन ये काम भी किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यूरिया का कहीं अन्य इस्तेमाल नहीं हो, उसकी कालाबाजारी नहीं हो, इसके लिए नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध कराई है। अब किसानों को आसानी से यूरिया उपलब्ध हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811